सदर अस्पताल में शुरू हुआ मोतियाबिंद का ऑपरेशन, पहले दिन छह लोगों का किया गया ऑपरेशन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग : सदर अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में सोमवार से मोतियाबिंद का ऑपरेशन शुरू हो गया है. डीसी रविशंकर शुक्ला ने ओटी का उद्घाटन किया. पहले दिन ओटी में छह लोगों का ऑपरेशन किया गया. इनमें महावीर महतो (92), मसोमात पियसवा (80), सुगिया देवी (65), शांति देवी (55), प्रेम कुमार (40) व यशोदा देवी […]
विज्ञापन
हजारीबाग : सदर अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में सोमवार से मोतियाबिंद का ऑपरेशन शुरू हो गया है. डीसी रविशंकर शुक्ला ने ओटी का उद्घाटन किया. पहले दिन ओटी में छह लोगों का ऑपरेशन किया गया.
इनमें महावीर महतो (92), मसोमात पियसवा (80), सुगिया देवी (65), शांति देवी (55), प्रेम कुमार (40) व यशोदा देवी (60) शामिल हैं. सभी का ऑपरेशन डॉ उमेश कुमार ने किया.
ऑपरेशन कार्यक्रम नेत्रवंसत साइट सेवर संस्था व अंधापन नियंत्रण समिति के तत्वावधान में हुआ. साइट सेवर के क्षेत्र निदेशक सुदीप्तो मोहंती व अंधापन नियंत्रण समिति के राजेश कुमार वर्मा ने उपायुक्त को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया.
डीस��� ने नेत्र विभाग की सभी यूनिटों का निरीक्षण किया. मौके पर सिविल सर्जन डॉ ललिता वर्मा, एसीएमओ डॉ मेजर पीके सिन्हा, डीएस डॉ विजय शंकर, डॉ उमेश कुमार,डॉ अर्चना गुप्ता, डॉ जीतेंद्र कुमार, परियोजना प्रबंधक अभय जीत कुमार, अरूणानिधि, सत्यजीत सिंह, दीपक कुमार, विमल, रंजीत समेत अस्पताल के कर्मी उपस्थित थे.
दो वर्षों से बंद था ऑपरेशन
सदर अस्पताल में पिछले दो वर्षों से मोतियाबिंद का आॅपरेशन बंद था. पिछले दिनों स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी हजारीबाग सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में मोतियाबिंद का ऑपरेशन बंद होने की बात कही.
कहा कि हमलोगों को मोतियाबिंद ऑपरेशन निजी क्लिनिकों में अधिक पैसे देकर कराना पड़ता है. इसके बाद स्वास्थ्य सचिव ने मौजूद सिविल सर्जन को आंख का ऑपरेशन जल्द शुरू करने का आदेश दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










