आतंक. डुमर गांव में घुसा 30 हाथियों का झुंड, गांव में घंटों मचाया उत्पात, घरों को पहुंचाया नुकसान, दहशत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
हजारीबाग : सदर प्रखंड के ग्राम डुमर में 19 नवंबर की देर रात हाथियों के झुंड ने उत्पाद मचाया. तीन लोगों के पक्के मकानों को हाथियों ने ध्वस्त कर दिया. इससे गांव में अफरा तफरी मच गयी. हाथियों ने डुमर के चरकी टोंगरी निवासी युगेश्वर भुइयां (पिता-स्व हुलास राम) के इंदिरा आवास को तोड़ डाला. […]
विज्ञापन
हजारीबाग : सदर प्रखंड के ग्राम डुमर में 19 नवंबर की देर रात हाथियों के झुंड ने उत्पाद मचाया. तीन लोगों के पक्के मकानों को हाथियों ने ध्वस्त कर दिया. इससे गांव में अफरा तफरी मच गयी. हाथियों ने डुमर के चरकी टोंगरी निवासी युगेश्वर भुइयां (पिता-स्व हुलास राम) के इंदिरा आवास को तोड़ डाला.
बताया जाता है कि बच्चों के साथ वह सोया हुआ था, तभी 30 हाथियों का झुंड वहां से गुजरा. इसी क्रम में हाथियों ने मकान को नुकसान पहुंचा. मलबे के नीचे खानेपीने का बर्तन समेत चावल नष्ट हो गया. इससे करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. इसी तरह डमर भुइयां (पिता-स्व बुनु भुइयां) के मकान की दीवार को भी हाथियों ने ध्वस्त कर दिया.
इससे करीब 30 हजार रुपये का नुकसान पहुंचा. वहीं महावीर भुइयां (पिता-सरयू भुइयां) के मकान में लगे लोहे के दरवाजे को तोड़ दिया. बाद में गांव के युवाओं ने मशाल जलाकर और पटाखा फोड़ कर हाथियों को खदेड़ा. मुखिया ने की मुआवजा की मांग: पंचायत मुखिया शांति देवी ने कहा कि जिनके घरों को हाथियों ने नुकसान पहुंचा है, उन्हें मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










