केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने गांवों में लगायी चौपाल, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

बड़कागांव : केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री सह सांसद जयंत सिन्हा ने आज तलासवार पंचायत के ग्राम कोयलंग निमिया टोला में जनता से सीधा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया. जिसमें उन्होंने भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बताया. उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और ग्राम पंचायत में हो रहे विकास कार्यों के […]
बड़कागांव : केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री सह सांसद जयंत सिन्हा ने आज तलासवार पंचायत के ग्राम कोयलंग निमिया टोला में जनता से सीधा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया. जिसमें उन्होंने भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बताया. उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और ग्राम पंचायत में हो रहे विकास कार्यों के बारे में ग्रामीणों से बातचीत की.
उनका स्वागत ग्राम पंचायत तलाशवार के मुखिया शुक्ला तुरी, पंचायत समिति सदस्य केदार महतो, जय नाथ महतो, जागेश्वर तुरी, किशुन तुरी, बिशुन राना, बंसीधर मिर्धा, विनय प्रसाद, ज्ञानचंद कुमार उर्फ ज्ञानी, आनंद प्रसाद कुशवाहा, गणेश कुमार समेत सैकड़ों लोगों ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया.
मंत्री जी के साथ बालेश्वर कुमार, मटुकधारी महतो, जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, युवा मोर्चा अध्यक्ष, महिला अध्यक्ष समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




