हजारीबाग : डायन बिसाही का आरोप लगाकर महिला को जबरन मैला पिलाया, की पिटाई

Updated:
विज्ञापन
हजारीबाग : डायन बिसाही का आरोप लगाकर महिला को जबरन मैला पिलाया, की पिटाई

बरकट्ठा : थाना क्षेत्र के ग्राम कलहाबाद में डायन बिसाही के आरोप में एक महिला को जबरन मैला पिलाने का मामला सामने आया है. विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट कर उसे घायल भी कर दिया गया. ग्राम कलहाबाद निवासी बसंती देवी (40 वर्ष), पति- द्वारिका कुम्हार का इलाज बरकट्ठा अस्पताल में किया गया. […]

विज्ञापन

बरकट्ठा : थाना क्षेत्र के ग्राम कलहाबाद में डायन बिसाही के आरोप में एक महिला को जबरन मैला पिलाने का मामला सामने आया है. विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट कर उसे घायल भी कर दिया गया. ग्राम कलहाबाद निवासी बसंती देवी (40 वर्ष), पति- द्वारिका कुम्हार का इलाज बरकट्ठा अस्पताल में किया गया. इस बाबत पीडि़त बसंती देवी ने एक लिखित आवेदन बरकट्ठा थाने में दिया है.

आवेदन में उन्होंने गांव के ही महेंद्र पंडित, खगेंद्र पंडित, उपेंद्र पंडित, सिकन्‍दर पंडित, महावीर प्रजापति, बसंत देवी, अंजली देवी, रेणु देवी, ललीता देवी, लक्ष्मी देवी, उमा देवी, सुनीता देवी, शकुंतला देवी, खिरिया देवी, प्रदीप प्रजापति, सुरेश पंडित समेत कुल 15 लोगों पर घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है.

शिकायत में लिखा है कि सभी लोगों ने मिलकर मेरे घर में घुसकर डायन बिसाही का आरोप लगाते हुए जबरन मैला पिलाते हुए मारपीट की. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola