रमजान के माह में हजारीबाग का ईद बाजार गुलजार

हजारीबाग : रमजान के माह में हजारीबाग का ईद बाजार गुलजार है. सुबह से शाम तक बाजार की रौनक देखते ही बन रही है. खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है. जामा मस्जिद रोड, मालवीय मार्ग, सरदार रोड, मेन रोड, आजाद रोड, खिरगांव रोड, गुरुगोविंद सिंह रोड समेत कई इलाकों में देर रात […]
हजारीबाग : रमजान के माह में हजारीबाग का ईद बाजार गुलजार है. सुबह से शाम तक बाजार की रौनक देखते ही बन रही है. खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है. जामा मस्जिद रोड, मालवीय मार्ग, सरदार रोड, मेन रोड, आजाद रोड, खिरगांव रोड, गुरुगोविंद सिंह रोड समेत कई इलाकों में देर रात तक बाजार में रौनक बनी रहती है. शाम में भीड़ और अधिक उमड़ रही है. कपड़े, जूते ज्वेलरी, सजावट के सामान के साथ सेवई की दुकानें सजी हुई हैं. शीरमाल, सेवई, लच्छा, फैनी की वेराइटी बाजार में उपलब्ध है. सभी राज्यों का लच्छा हजारीबाग बाजार में उपलब्ध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




