सांढ़ पंचायत के विद्यालय में चला स्वच्छता अभियान

Published at :14 Feb 2018 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
सांढ़ पंचायत के विद्यालय में चला स्वच्छता अभियान

बड़कागांव : प्रखंड के सांढ़ पंचायत मुखिया भीखन महतो के नेतृत्व में भारत स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया.अभियान सीएलटीएस ट्रेनिंग के तहत चलाया गया. उन्होंने गांव को खुले में शौच से मुक्त करने समेत आसपास के मुहल्ले एवं विद्यालय प्रांगण को स्वच्छ रखने की बात कही.वहीं ग्रामीणों को प्रदूषण […]

विज्ञापन
बड़कागांव : प्रखंड के सांढ़ पंचायत मुखिया भीखन महतो के नेतृत्व में भारत स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया.अभियान सीएलटीएस ट्रेनिंग के तहत चलाया गया. उन्होंने गांव को खुले में शौच से मुक्त करने समेत आसपास के मुहल्ले एवं विद्यालय प्रांगण को स्वच्छ रखने की बात कही.वहीं ग्रामीणों को प्रदूषण से मुक्त रखने के पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया. श्री महतो ने कहा कि वैसे बच्चे, जो आर्थिक तंगी के कारण स्कूल नहीं जा पाते हैं, उन्हें नि:शुल्क शिक्षा दी जायेगी.
कार्यक्रम में प्रशिक्षण रवि मिश्रा, जिला समन्वयक विजय कुमार साहू, सोशल मोबलाइजर संतोष कुमार, बिनोद कुमत, चंद्रदेव प्रसाद, उमा कुमारी, सोनी कुमारी, वार्ड सदस्य, जल सहिया समेत अन्य लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola