छह शराब की भट्ठियों को किया गया नष्ट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Jan 2018 7:21 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग. आबकारी विभाग ने महुआ शराब की अवैध चुलाई पर अंकुश लगाने के लिए छापामारी की. छापामारी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बडासी गांव में की गयी. इसमें 50 लीटर महुआ की तैयार शराब और 2000 किग्रा जावा महुआ बरामद हुआ. वहीं छह शराब की भट्ठियों को आबकारी विभाग ने नष्ट कर दिया. उत्पाद विभाग के […]
विज्ञापन
हजारीबाग. आबकारी विभाग ने महुआ शराब की अवैध चुलाई पर अंकुश लगाने के लिए छापामारी की. छापामारी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बडासी गांव में की गयी. इसमें 50 लीटर महुआ की तैयार शराब और 2000 किग्रा जावा महुआ बरामद हुआ. वहीं छह शराब की भट्ठियों को आबकारी विभाग ने नष्ट कर दिया. उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त एके मिश्रा के निर्देश पर छापामारी की गयी. दल में इंस्पेक्टर प्रीति नंदन भगत, सब इंस्पेक्टर रजनीश कुमार, जितेंद्र कुमार समेत अन्य पदाधिकारी व कर्मी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




