जांच हो, तो कई पर कार्रवाई तय
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Jan 2018 1:07 AM (IST)
विज्ञापन

कार्यक्रम. बिनोद बिहारी स्मृति समारोह में पहुंचे बाबूलाल, चारा घोटाला पर बोले कहा: हर झारखंडियों के हक और अधिकार देने का प्रयास किया गया, लेकिन कुछ लोगों को यह रास नहीं आया. विनोद बिहारी महतो सामंतवादियों व पूंजीवादियों के विरुद्ध लड़ाई लड़ते रहे बड़कागांव : झारखंड में दिल्ली से सरकार चल रही है. चाईबासा चारा […]
विज्ञापन
कार्यक्रम. बिनोद बिहारी स्मृति समारोह में पहुंचे बाबूलाल, चारा घोटाला पर बोले
कहा: हर झारखंडियों के हक और अधिकार देने का प्रयास किया गया, लेकिन कुछ लोगों को यह रास नहीं आया.
विनोद बिहारी महतो सामंतवादियों व पूंजीवादियों के विरुद्ध लड़ाई लड़ते रहे
बड़कागांव : झारखंड में दिल्ली से सरकार चल रही है. चाईबासा चारा घोटाला में साजिश रची गयी है. इस घोटाले से संबंधित वर्तमान मुख्य सचिव को कई बार नोटिस दी गयी, लेकिन नोटिस का जवाब नहीं दिया गया.
सरकार ने मुख्य सचिव पर अब तक कार्रवाई नहीं की है. ट्रेजरी का मालिक डीसी होता है. जिस समय चाईबासा में चारा घोटाला हुआ, उस वक्त राजबाला वर्मा डीसी थीं. यदि ठीक से जांच हो जाये, तो कार्रवाई तय हो जायेगी.उक्त बातें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने विनोद बिहारी महतो स्मृति समारोह को संबोधित करते हुए बड़कागांव में कही.
उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य से पहले सीसीएल ने विभिन्न जिलों में कोयला खदानें खोली. इस दौरान हजारों लोग उजाड़े गये. लंबी लड़ाई के बाद झारखंड राज्य अलग हुआ. मुख्यमंत्री बनते ही झारखंडियों को नौकरी देने काम किया, तो हंगामा मच गया. हर झारखंडियों के हक और अधिकार देने का प्रयास किया गया, लेकिन कुछ लोगों को यह रास नहीं आया.
सपना पूरा नहीं हुआ: मरांडी ने कहा कि मेरा सपना था कि झारखंड के लोगों को नौकरी मिले. हमारे बच्चे डीसी, एसपी, दारोगा, किरानी, शिक्षक व कर्मचारी बने, लेकिन यह सपना पूरा नहीं हुआ. राज्य में लूट मची है. विनोद बिहारी बाबू का सपना तभी पूरा होगा, जब एक-एक झारखंडी को हक मिले, नौकरी मिले.
आवाज उठाने पर गोली: मरांडी ने कहा कि रघुवर सरकार की गलत नीतियों का कोई विरोध करता है, तो उसे जेल भेज दिया जाता है. जनता की आवाज उठाने पर राज्य से बदर किया जाता है. रघुवर सरकार अत्याचारी सरकार है. किसान, रैयतों जनता के हित के लिए आवाज उठाने पर गोलियां चलायी जाती है. बड़कागांव व रामगढ़ गोलीकांड इसका उदाहरण है. हरियाली खेत, जंगल- झाड़ को उजाड़ कर कंपनियों के हाथों जमीन सौंपी जा रही है.
यह अत्याचारी सरकार: शिवलाल : झारखंड विकास किसान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शिवलाल महतो ने कहा कि विनोद बिहारी महतो सामंतवादियों व पूंजीवादियों के विरुद्ध लड़ाई लड़ते रहे. इन्हीं के मार्ग पर चलकर पूंजीपतियों एवं सामंतवादी को संरक्षण देने वाली सरकार को हटाना होगा. रघुवर सरकार के कार्यकाल में खूनी संघर्ष अधिक हुआ. इस सरकार को हटाना होगा. इसके अलावा झाविमो के केंद्रीय सचिव सरोज सिंह, गोविंद माली महेंद्र राम, मनोज महतो आदि ने भी सभा को संबोधित किया. मौके परक सभा में कमलनाथ महतो, गौरीशंकर महतो, मो अली रजा, बालेश्वर महतो, मो इस्लाम, धर्मेंद्र ठाकुर, रमेश भोक्ता, प्रभु महतो, टेकलाल महतो, बासुदेव महतो, पारस महतो, लालेश्वर महतो, योगेश्वर प्रसाद चौबे, मुनीनाथ महतो, गोविंद माली, एतवा तुरी, नारायण रेड्डी, शिबू ठाकुर, दिनेश महतो, रामू महतो, लालधारी महतो, सिकंदर कुमार, दर्शन प्रसाद कुशवाहा, कैलाश राणा, नंदलाल सोनी, हीरालाल महतो, सत्यनारायण महतो, गर्ग्धन महतो, महेश महतो, हिरामन महतो, दीपक कुमार महतो, सुरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




