चार पदों के लिए मतदान आज

Published at :19 Jan 2018 1:06 AM (IST)
विज्ञापन
चार पदों के लिए मतदान आज

विभावि छात्र संघ चुनाव की तैयारी पूरी चारों पदों पर दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में छात्र संघ चुनाव को लेकर कक्षाएं स्थगित हजारीबाग : विभावि छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान 19 जनवरी को सुबह नौ बजे से शुरू होगा. चुनाव पदाधिकारी डॉ एएम सिद्दीकी ने बताया कि मतदान को लेकर सभी तरह की तैयारियां […]

विज्ञापन
विभावि छात्र संघ चुनाव की तैयारी पूरी
चारों पदों पर दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में
छात्र संघ चुनाव को लेकर कक्षाएं स्थगित
हजारीबाग : विभावि छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान 19 जनवरी को सुबह नौ बजे से शुरू होगा. चुनाव पदाधिकारी डॉ एएम सिद्दीकी ने बताया कि मतदान को लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गयी है. चार पदों के लिए मतदान में मतपत्र का प्रयोग होगा. मतदान दो बजे तक होगा. छात्र संघ चुनाव को लेकर सभी कक्षाएं स्थगित कर दी गयी है.
कुल 134 मतदाता : विवि छात्र संघ चुनाव में कुल 134 मतदाता हैं. मतदाता विभिन्न कॉलेजों से जीत कर आये हुए हैं. 19 जनवरी को विवि छात्र संघ चुनाव में ये मतदाता अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं संयुक्त सचिव पद पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के जीत-हार का फैसला करेंगे.
मतदान के लिए एक बूथ : विवि छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान 19 जनवरी को नौ बजे से होगा. मतदान के लिए केंद्र कला भवन के राजनीति शास्त्र विभाग में एक बूथ बनाया गया है.
चारों पदों पर दो-दो प्रत्याशी
विवि छात्र संघ चुनाव के चार पदों पर दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. अध्यक्ष पद के लिए रितेश कुमार यादव (संत कोलंबा कॉलेज), ओमप्रकाश सिन्हा (जेएम कॉलेज भुरकुंडा) चुनाव लड़ रहे हैं. उपाध्यक्ष पद के लिए सुप्रिया कुमारी (अन्नदा कॉलेज), अलोका रानी (चतरा कॉलेज) चुनाव लड़ रहे हैं. सचिव पद के लिए आदर्श तरवे (सरिया कॉलेज), रंजन कुमार शर्मा (भद्रकाली कॉलेज), संयुक्त सचिव पद पर वर्षा कुमारी (मॉडल कॉलेज कोडरमा), तुला राम महतो (झारखंड कॉलेज डुमरी) चुनाव लड़ रहे हैं.
मतगणना आज
विभावि विवि छात्र संघ चुनाव का मतगणना 19 जनवरी को तीन बजे से होगा. चारों पदों पर जीते हुए प्रत्यशियों को जीत का प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola