पेट्रोल पंप में काम कर किरण देवी व रीना बनीं प्रेरणास्रोत

Published at :18 Jan 2018 7:26 AM (IST)
विज्ञापन
पेट्रोल पंप में काम कर किरण देवी व रीना बनीं प्रेरणास्रोत

हजारीबाग : हजारीबाग की महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पर हैं. महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर काम कर रही हैं. शहर के मासापीढ़ी स्थित कोनार पेट्रोल पंप पर दो महिलाएं अपनी सेवाएं दे रही हैं. पेट्रोल पंप पर काम करनेवाली देवघर निवासी किरण देवी व रीना वाहनों में पेट्रोल व डीजल देने […]

विज्ञापन
हजारीबाग : हजारीबाग की महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पर हैं. महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर काम कर रही हैं. शहर के मासापीढ़ी स्थित कोनार पेट्रोल पंप पर दो महिलाएं अपनी सेवाएं दे रही हैं. पेट्रोल पंप पर काम करनेवाली देवघर निवासी किरण देवी व रीना वाहनों में पेट्रोल व डीजल देने का काम करती हैं. उनके इस कार्य की लोग प्रशंसा भी कर रहे हैं.
किरण ने स्नातक तक की पढ़ाई की है. वह दो बच्चों की मां है. एक बच्ची इंटर में, जबकि दूसरी स्कूल में पढ़ाई करती है. किरण की मानें, तो दुनिया का कोई काम ऐसा नहीं है जो महिलाएं नहीं कर सकती हैं. वहीं रीना के अनुसार पेट्रोल पंप में काम कर वह अपने घर में सहायता कर रही है. रीना के अनुसार कोई भी काम अात्मविश्वास के साथ करने से एक सीख मिलती है. कोनार पेट्रोल पंप के संचालक अतुल यादव के अनुसार पेट्रोल पंप में दोनों महिलाओं का कार्य करना उनकी सशक्तीकरण को दर्शाता है. संचालक के अनुसार महिलाएं काम के प्रति उत्साहित रहती हैं. ग्राहकों के साथ इनका व्यवहार भी अच्छा रहता है. इन्हें काम करते देख दूसरी महिलाओं में भी आत्मविश्वास आ रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola