दोनय जंगल में मारे गये दूसरे उग्रवादी की हुई पहचान

Published at :16 Jan 2018 9:10 AM (IST)
विज्ञापन
दोनय जंगल में मारे गये दूसरे उग्रवादी की हुई पहचान

हजारीबाग. हजारीबाग जिले के पदमा थाना क्षेत्र के दोनय जंगल में मारे गये दूसरे उग्रवादी की भी पहचान हो गयी है. एसपी अनुप बिरथरे ने बताया कि टीपीसी और पुलिस के बीच हुए मुठभेड़ में मारे गये दूसरे उग्रवादी की पहचान महेश गंझू के रूप में हुई है. वह चतरा लावालौंग के नावाडीह का रहनेवाला […]

विज्ञापन
हजारीबाग. हजारीबाग जिले के पदमा थाना क्षेत्र के दोनय जंगल में मारे गये दूसरे उग्रवादी की भी पहचान हो गयी है. एसपी अनुप बिरथरे ने बताया कि टीपीसी और पुलिस के बीच हुए मुठभेड़ में मारे गये दूसरे उग्रवादी की पहचान महेश गंझू के रूप में हुई है. वह चतरा लावालौंग के नावाडीह का रहनेवाला था. शव को इसके परिजनो को सौंप दिया गया. दोनों उग्रवादियों के मारे जाने के दूसरे दिन 13 जनवरी को एक उग्रवादी की पहचान खेमलाल गंझू के रूप में हुई थी. खेमलाल गंझू कटकमदाग थाना क्षेत्र के हारम गांव का रहनेवाला था.
एसपी ने बताया कि मारे गये टीपीसी के दोनों उग्रवादियों पर हजारीबाग और चतरा जिले में कई मामले दर्ज थे. महेश गंझू की चतरा पुलिस कई दिनों से तलाश कर रही थी. इस पर कई थानाें में मामला दर्ज था. बता दें कि 11 जनवरी की देर रात टीपीसी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी. इसमें दो उग्रवादियों को पुलिस ने मार गिराया था. दोनों के पास से पुलिस ने एक एके 47 राइफल और एक इंशास रायफल बरामद किया था. दोनों रायफलों की जांच पुलिस ने की थी. इसमें पुलिस को जानकारी मिली कि बरामद दोनों रायफल पुलिस से लूटी गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola