निजी स्कूलों के प्रति सरकार के रवैये की आलोचना

बरही: निजी विद्यालयों के प्रति राज्य सरकार की नीति को लेकर बरही के निजी विद्यालयों के संचालकों की बैठक रविवार को अब्दुल कलाम पार्क में हुई. अध्यक्षता संत गार्डेन स्कूल के संचालक संजय चंद्रवंशी ने की. इसमें विधायक मनोज कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे. बैठक में छोटे निजी विद्यालयों के प्रति राज्य […]
साथ ही सरकार से मांग की गयी कि निजी विद्यालयों की स्थिति को देखते हुए सरकार लचीला रुख अख्तियार करें, भूमि अहर्ता को सुगम व व्यावहारिक बनाये, किराये के भवन में स्कूल चलाने की इजाजत दे, कार्यरत शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए तीन वर्ष का समय दे, छोटे स्तर के निजी स्कूलों के संचालकों की समस्याओं पर सहानुभूति पूर्वक विचार करें, समस्याओं का समाधान करे व स्कूल बंद कर देने की धमकी देना बंद करें. अंत में कहा गया कि सरकार यदि उनकी मांगों के प्रति सही कदम नहीं उठायेगी, तो बाध्य होकर उच्च न्यायालय में याचिका दायर किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




