विवाहिता ने फांसी लगायी, परिजनों को हत्या की आशंका

Published by :SUNIL PRASAD
Published at :26 Apr 2026 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता ने फांसी लगायी, परिजनों को हत्या की आशंका

मायके वालों ने किया हंगामा, थाना में आवेदन दिया

विज्ञापन

चलकुशा. प्रखंड के सुदन में विंध्यवासिनी देवी (25 वर्ष, पति मुकेश पासवान) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वहीं मायके वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए जमकर हंगामा किया. मृतका दो बच्चों की मां थी. उसकी शादी 2017 में हुई थी. उसका मायका कोडरमा जिला के मरकच्चो प्रखंड के सिमरिया में है. पिता केदार यादव पूर्व मुखिया हैं. बताया जा रहा है कि महिला का प्रेम प्रसंग किसी अन्य व्यक्ति के साथ चल रहा था, जिसे लेकर कई बार समाज में पंचायत भी हुई थी. इसी बीच पिछले 27 मार्च को उसका पति पुणे (महाराष्ट्र) से घर लौटा था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतका के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए थाना में आवेदन दिया है. पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा कि महिला ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है. मामले की छानबीन की जा रही है.

सर्पदंश से बच्ची की मौत

बरकट्ठा. ग्राम उपरैली ढेबो में सर्पदंश से एक बच्ची की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम घर में खेल रही सोनाक्षी कुमारी (नौ वर्ष, पिता दशरथ सिंह) को गेहुंअन सांप ने काट लिया. जिसके बाद परिजनों ने गांव में ही ओझा-गुणी से बच्ची की झाड़-फूंक करायी. स्थिति गंभीर होने पर रात आठ बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा ले गये. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों के अनुसार सांप कमरे के अंदर एक छेद से निकला था व बच्ची के पैर में काट लिया. परिजनों ने सांप को भी मार डाला. बच्ची की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola