झारखंड स्थापना दिवस पखवारा: जिला प्रशासन ने कंचन ग्राउंड में लगाया विकास मेला, 35 करोड़ का ऋण व परिसंपत्ति का वितरण

हजारीबाग: झारखंड स्थापना दिवस पखवारा पर सोमवार को जिला प्रशासन ने कंचन ग्राउंड में विकास मेला का आयोजन किया. मेले में 35 करोड़ की ऋण परिसंपत्ति का वितरण किया गया. मौके पर केंद्रीय उड्ड्यन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा, खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय, विधायक मनीष जायसवाल, विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, डीसी रविशंकर शुक्ला, एसपी अनूप बिरथरे, […]
मौके पर केंद्रीय उड्डयन राज्यमंत्री मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि तीन वर्षों में राज्य में विकास की गति तेज हुई है. इसमें हजारीबाग जिले का भी विकास हो रहा है. जिले में मेडिकल कॉलेज बन रहे व रेलवे स्टेशन बना है. कहा कि विकास में पारदर्शी लाने के लिए सरकार ने जिले का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया है. किसी भी समय विकास योजनाओं का जायजा लिया जा सकता है. कहा कि विकास के प्रति सरकार संवेदनशील है. इसमें जनता की भी भागीदारी चाहिए. हजारीबाग शहर को साफ-सुथरा बनाये रखने में सभी योगदान दें.
बीआरजीएफ योजना के तहत कृषकों को पंपसेट दिया गया. वाणिज्यकर विभाग ने जीएसटी को लेकर स्कूली बच्चों द्वारा जागरूकता अभियान का स्टॉल लगा कर लोगों को जानकारी दी. ममता वाहन से लेकर स्कूली बच्चों को, आंगनबाड़ी, किसानों, जिले में बेहतर कार्य कर रहे लोगों, विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिए स्कूल, बच्चों, शिक्षक सभी को पुरस्कृत किया गया. प्रदर्शनी में एनटीपीसी पंकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना बड़कागांव की ओर से कंपनी के क्रियाकलापों को दिखाया गया. पर्यावरण संरक्षण की दिशा में परियोजना में कई संयंत्र लगाये है. इसको मॉडल के माध्यम से मेले में बताया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




