किसानों को केसीसी ऋण और स्वास्थ्य की जानकारी

Published at :11 Nov 2017 12:15 AM (IST)
विज्ञापन
किसानों को केसीसी ऋण और स्वास्थ्य की जानकारी

चलकुशा. गरीब कल्याण मेला में उमड़ी भीड़ बरकट्ठा : चलकुशा प्रखंड मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय गरीब कल्याण मेला का आयोजन किया गया.मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि चलकुशा प्रमुख लखिया देवी ने दीप जला कर किया़ यहां बीडीओ विवेक किशोर, सीओ कृष्णमुरारी तिर्की, थाना प्रभारी महेंद्र दास, बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक […]

विज्ञापन
चलकुशा. गरीब कल्याण मेला में उमड़ी भीड़
बरकट्ठा : चलकुशा प्रखंड मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय गरीब कल्याण मेला का आयोजन किया गया.मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि चलकुशा प्रमुख लखिया देवी ने दीप जला कर किया़ यहां बीडीओ विवेक किशोर, सीओ कृष्णमुरारी तिर्की, थाना प्रभारी महेंद्र दास, बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक देवानंद मिश्रा, झाविमो नेता सह समाजसेवी जयदेव चौधरी मौजूद थे़
मेले में छह लोगों के बीच केसीसी ऋण, कल्याण विभाग की ओर से 50 छात्रों के बीच दो-दो सेट पोशाक, शिक्षा विभाग की ओर से छात्रों को पत्रिका व 30 लोगों के बीच अतिथियों ने कंबल का वितरण किया़ स्वास्थ्य विभाग की ओर से दूर-दराज के गांवों से आये लोगों की स्वास्थ्य जांच की और नि:शुल्क दवा का वितरण किया गया.
मौके पर उप-प्रमुख दुर्गा यादव, बीस सूत्री अध्यक्ष दिनेश सिंह, मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष भुवनेश्वर दास, सुबोध चौधरी, सुभाष ठाकुर, केदार यादव, पंसस दाऊद अंसारी, दशरथ दास, विनोद यादव, बाबूलाल यादव, ब्रह्म चरण सिंह समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola