किसानों के बीच परिसंपत्ति का वितरण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Nov 2017 12:15 AM (IST)
विज्ञापन

केरेडारी में किसान मेला का आयोजन केरेडारी : केरेडारी में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय गरीब कल्याण मेला का आयोजन हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ बीस सूत्री अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, बड़कागांव विस सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर कुमार, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, पूर्व प्रमुख संजू देवी, मुखिया तापेश्वर साव, सीओ सह बीडीओ मां देव प्रिया ने संयुक्त रूप से […]
विज्ञापन
केरेडारी में किसान मेला का आयोजन
केरेडारी : केरेडारी में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय गरीब कल्याण मेला का आयोजन हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ बीस सूत्री अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, बड़कागांव विस सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर कुमार, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, पूर्व प्रमुख संजू देवी, मुखिया तापेश्वर साव, सीओ सह बीडीओ मां देव प्रिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. यहां वक्ताओं ने कहा कि सरकार राज्य से गरीबी दूर करना चाहती हैं. गरीबों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही है.
सीओ सह बीडीओ मां देव प्रिया ने कहा 15 नवंबर तक सभी संचालित पीएम आवासों का गृह प्रवेश करने का लक्ष्य रखा गया है.कई विभागों के लगे स्टॉल: मेले में निर्वाचन विभाग, स्वास्थ्य, बाल विकास, शिक्षा, मनरेगा, कृषि विभाग समेत कई विभागों के स्टॉल लगाये गये थे. यहां लोगों को राज्य व केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी. मनरेगा के तहत 10 ग्रामीणों को जाब कार्ड, यूबीआइ से 13 केसीसी, लक्ष्मी लाडली योजना का पांच लाभुकों को कार्ड दिया गया. इसके आलावा आकाश कुमार, विनोद महतो को दो ट्रैक्टर का वितरण किया गया. कस्तूरबा विद्यालय की ओर से हैंडीक्राफ्ट का प्रदर्शन किया गया. साथ ही किसानों को खेती से पहले मिट्टी की जांच कर उर्वरक का उपयोग करने का सलाह दी गयी.
मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, बालेश्वर कुमार, पूर्व प्रमुख संजू देवी, सुरेश साव, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिश अहमद, मुखिया तापेश्वर साव, राकेश रंजन दुबे, द्वारिका गंझू, पार्वती देवी, सबिता देवी, जितनी देवी, गीता देवी, आशा देवी, बीपीओ प्रणव कुमार, बजरंग मिस्त्री, नंदकिशोर राम, अनिश रवि, शिवचरण साहू, सरफराज अहमद, आरके चौधरी, नागेश्वर महतो, राजेन्द्र प्रसाद, राजिव रंजन, मंजु कुमारी, दिलीप गुप्ता समेत कई लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




