उप-मुखिया पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Nov 2017 11:54 AM (IST)
विज्ञापन

चौपारण: प्रखंड के ग्राम पंचायत मानगढ़ के उप-मुखिया पर गांव की महिला ने घर में घुस कर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. इस संबंध में महिला ने उप मुखिया रूपेश प्रजापति के विरुद्ध थाने में लिखित शिकायत की है. थाना में कांड संख्या 256/2017 धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस उप […]
विज्ञापन
चौपारण: प्रखंड के ग्राम पंचायत मानगढ़ के उप-मुखिया पर गांव की महिला ने घर में घुस कर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. इस संबंध में महिला ने उप मुखिया रूपेश प्रजापति के विरुद्ध थाने में लिखित शिकायत की है. थाना में कांड संख्या 256/2017 धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस उप मुखिया की तलाश कर रही है. महिला के अनुसार तीन नवंबर की रात वह कमरे में सो रही थी. तबीयत खराब रहने के कारण उसने नींद की गोली खायी थी. पति सिंचाई के लिए खेत पर गये हुए थे. इसी बीच रूपेश उसके कमरे में घुसा और जबरदस्ती करने की कोशिश की. शोर मचाने पर वह फरार हो गया.
घटना के बाद महिला ने इसकी जानकारी गांववालों के साथ मुखिया को दी. मुखिया ने गांव में ही पंचायत बुलाकर मामला को सुलझाने की बात कही. जब पांच दिनों तक पंचायत नहीं बैठी, तब महिला ने उप मुखिया के विरुद्ध मंगलवार को थाना में शिकायत दर्ज करायी. रूपेश गांव घर के रिश्ते में महिला का ससुर लगता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




