बीएचएमएस प्रथम वर्ष के छात्रों ने की भूख हड़ताल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Nov 2017 1:02 PM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय अंतर्गत तीन होमियोपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय के प्रथम वर्ष के छात्रों ने कुलपति कक्ष के समक्ष एकदिवसीय भूख हड़ताल की. इसका नेतृत्व सिकंदर कुमार ने किया. भूख हड़ताल में राजकीय होमियोपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय व अस्पताल गोड्डा, देवकी होमियोपैथिक महाविद्यालय गढ़वा व मिहिजाम होमियोपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय जामताड़ा के छात्र शामिल हुए. छात्र प्रथम […]
विज्ञापन
हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय अंतर्गत तीन होमियोपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय के प्रथम वर्ष के छात्रों ने कुलपति कक्ष के समक्ष एकदिवसीय भूख हड़ताल की. इसका नेतृत्व सिकंदर कुमार ने किया. भूख हड़ताल में राजकीय होमियोपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय व अस्पताल गोड्डा, देवकी होमियोपैथिक महाविद्यालय गढ़वा व मिहिजाम होमियोपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय जामताड़ा के छात्र शामिल हुए. छात्र प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा परिणाम के बाद भूख हड़ताल की है.
सभी छात्र परीक्षा में असफल रहने के बाद उन्होंने विश्वविद्यालय से परीक्षाफल में संशोधन कर पास करने की मांग की. कुलपति डॉ रमेश शरण ने छात्रों को आश्वस्त किया कि तीन दिनों के अंदर तमाम पहलुओं पर विचार-विमर्श के बाद किसी नतीजे पर पहुंचा जायेगा.
आश्वासन के बाद छात्रों ने अपनी हड़ताल समाप्त की. हड़ताल पर छात्र रजनीश आनंद, पूनम ज्योति, विभूति, घनश्याम, रंजन कुमार सिंह, बंटी कुमार, शुभम कुमार समेत दो दर्जन से अधिक छात्र बैठे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




