मांग: सीपीएम जिला कमेटी ने समाहरणालय के समक्ष दिया धरना, तीन लोगों की मौत की जांच करायें

Published at :31 Oct 2017 1:14 PM (IST)
विज्ञापन
मांग: सीपीएम जिला कमेटी ने समाहरणालय के समक्ष दिया धरना, तीन लोगों की मौत की जांच करायें

हजारीबाग: संतोषी कुमारी,बैजनाथ दास तथा रूपलाल मरांडी की मौत को लेकर सीपीएम जिला कमेटी ने सोमवार को जिला समाहरणालय के समक्ष धरना दिया.अध्यक्षता सुरेश कुमार दास एवं संचालन गणेश कुमार सीटू ने किया. धरना के बाद राज्यपाल के नाम सौंपे ज्ञापन में सीटू ने कहा कि भारत सरकार खाद्य अधिनियम 2013 के अनुसार देश के […]

विज्ञापन
हजारीबाग: संतोषी कुमारी,बैजनाथ दास तथा रूपलाल मरांडी की मौत को लेकर सीपीएम जिला कमेटी ने सोमवार को जिला समाहरणालय के समक्ष धरना दिया.अध्यक्षता सुरेश कुमार दास एवं संचालन गणेश कुमार सीटू ने किया. धरना के बाद राज्यपाल के नाम सौंपे ज्ञापन में सीटू ने कहा कि भारत सरकार खाद्य अधिनियम 2013 के अनुसार देश के अंदर कोई भी व्यक्ति भूखा न साेये.

तीन लोगों की मौत संविधान के अनुच्छेद 244 का अपमान है. उन्होंने कहा कि 1977 में झारखंड को अनुसूचित क्षेत्र घोषित किया गया और यहां पांचवीं अनुसूचित लागू है. इस क्षेत्र में शासन व्यवस्था पर नियंत्रण करने का अधिकार देश के राष्ट्रपति तथा राज्यपाल को दिया गया है. सुदेश कुमार दास ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने पुत्तास्वामी बनाम केंद्र सरकार के मामले में कई बार कहा कि सामाजिक सुरक्षा लाभ लेने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य नहीं है.

लेकिन सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के विपरीत 22 मई 2017 को झारखंड के मुख्य सचिव ने राज्य के सभी जिला आपूर्ति पदाधिकारी को राशन कार्ड से लिंक नहीं होने पर उसे राशन कार्ड रद्द करने का आदेश जारी किया. इससे पूरे राज्य में 11.5 लाख राशन कार्ड रद्द कर दिये गये. ज्ञापन में न्यायिक जांच की मांग, मुख्य सचिव पर कार्रवाई करने,संतोषी, बैजनाथ एवं रूपलाल मरांडी की मौत की जांच उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से कराने, आधार के नाम पर बैंक एकाउंट बंद करना,राशन न देनेवालों पर कार्रवाई की मांग, नेटवर्क के अभाव वाले क्षेत्रों में पॉश मशीन की वैकल्पिक व्यवस्था राशन दुकानों में करने समेत अन्य मांगें शामिल है. धरना में विपिन सिन्हा,गुलाब साव, अशरफ अली, विजय मिश्रा, जसवा देवी, रूपेश राम, विजय राम, जगन्नाथ राम, आरती देवी, यशोदा देवी, कौशल्या,चंपा, कुंती, शकुंतला, सरिता,रेखा, रूपवंती, देवंती, प्रवीण दास, प्रभात कुमार समेत काफी संख्या सीपीएम कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola