मुनेश की तलाश में छापामारी

Published at :26 Oct 2017 11:16 AM (IST)
विज्ञापन
मुनेश की तलाश में छापामारी

चौपारण: प्रखंड के ढाब सलोनिया में कोडरमा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शंकर यादव को मंगलवार को गोली मार कर घायल कर दिया गया़ घटना के संबंध में बुधवार को घायल शंकर यादव के चालक कृष्णा यादव तथा क्रशर के मुंशी शंभू यादव ने बताया कि मुनेश ने शंकर को सट कर मारी गोली. घटना में जख्मी […]

विज्ञापन
चौपारण: प्रखंड के ढाब सलोनिया में कोडरमा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शंकर यादव को मंगलवार को गोली मार कर घायल कर दिया गया़ घटना के संबंध में बुधवार को घायल शंकर यादव के चालक कृष्णा यादव तथा क्रशर के मुंशी शंभू यादव ने बताया कि मुनेश ने शंकर को सट कर मारी गोली. घटना में जख्मी चालक कृष्णा यादव ने बताया कि आये दिनों की तरह क्रशर मालिक सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ क्रशर पहुंचे़ गाड़ी खड़ा करते ही मुनेश यादव का एक अन्य सहयोगी गाड़ी के पास आकर खड़ा हो गया़ शंकर यादव गाड़ी से उतरे और मुझे पानी लाने को कहा़ मैं पानी लाने के लिए कुछ ही कदम आगे बढ़ा़ इसी बीच पीछे से बचाव-बचाव की आवाज आयी़ पीछे मुड़ा तो देखा कि मुनेश के साथ आया युवक शंकर यादव को दबोच कर पकड़े हुए था़ .
मुनेश अपने कमर से रिवाल्वर निकाल कर गोली चलाने वाला था कि मैंने मुनेश को पकड़ लिया़ मुनेश ने रिवाल्वर के बट से मेरे सर पर वार कर दिया़ जिससे मैं जख्मी होकर घटना स्थल पर ही गिर पड़ा़ मुनेश शंकर यादव के सीने पर गोली मार कर फरार हो गया़ आवाज सुन क्रशर का मुंशी घटनास्थल पर पहुंचा. क्रशर मुंशी शंभू यादव ग्राम गोपालडीह चलकुशा ने बताया कि मैं खदान में काम देखने गया था़ इसी बीच मैंने क्रशर में गोली चलने की आवाज सुनी़ जब आया तो देखा कि मालिक शंकर यादव जमीन पर गंभीर रूप से घायल पड़े है़ं नाथो यादव का बेटा मुनेश यादव सहित कई लोग भागते हुए दिखे़ मुंशी ने बताया कि सुबह से ही मुनेश यादव और उसका साथी क्रशर का चक्कर लगा रहा था़
शंकर यादव के शरीर से नहीं निकली है गोली
घटना में घायल शंकर यादव का इलाज रांची के मेडिका अस्पताल में चल रहा है़ घायल यादव के परिजनों ने बताया कि अभी भी गोली उनके शरीर में फंसी हुई है़ चिकत्सिकों ने इलाज के दौरान बताया की शंकर यादव खतरे से बाहर है़ं इधर डीएसपी मनीष कुमार तथा थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास के नेतृत्व में अपराधियों की धर-पकड़ के लिए सघन छापामारी की जा रही है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola