पांच लाख की लेवी की मांग, हत्या की धमकी

Published at :25 Oct 2017 11:32 AM (IST)
विज्ञापन
पांच लाख की लेवी की मांग, हत्या की धमकी

बरकट्ठा: प्रखंड के ग्राम चुगलामो निवासी अर्जुन चौधरी की पत्नी संजू देवी से मोबाइल फोन पर पांच लाख रुपये लेवी की मांग को लेकर धमकी दी गयी है़ इस बाबत ग्राम चुगलामो निवासी संजू देवी ने एक लिखित आवेदन बरकट्ठा थाने में देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है़. जिसमें लिखा है की 23 अक्तूबर की सुबह […]

विज्ञापन
बरकट्ठा: प्रखंड के ग्राम चुगलामो निवासी अर्जुन चौधरी की पत्नी संजू देवी से मोबाइल फोन पर पांच लाख रुपये लेवी की मांग को लेकर धमकी दी गयी है़ इस बाबत ग्राम चुगलामो निवासी संजू देवी ने एक लिखित आवेदन बरकट्ठा थाने में देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है़.

जिसमें लिखा है की 23 अक्तूबर की सुबह नौ बजे के करीब मेरे मोबाइल फोन नंबर 9934587850 पर गांव के ही पिंटू चौधरी पिता स्व. दीनानाथ चौधरी ने 9304696605 नंबर से फोन कर पांच लाख रुपये की लेवी मांगी है़ संजू देवी का आरोप है की पिंटू चौधरी ने अपने को एमसीसी का सदस्य बताते हुए लेवी नहीं देने पर उसके पति की हत्या करने की धमकी दी है़.

आवेदन में लिखा है कि पिंटू ने मुझे फोन पर अपने पति से दो नवंबर के अंदर सिमारिया जंगल स्थित अपने मकान में लेवी की राशि नहीं पहुंचाने पर मेरे परिवारवालों को गोली मार देने की धमकी दी है़ पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola