सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कई निर्णय लिये गये, डीसी ने कहा डिस्ट्रिक्ट मोड़ के चारों ओर होगा सौंदर्यीकरण, बनेगा फुटपाथ

हजारीबाग: डिस्ट्रिक्ट मोड़ के चारों तरफ सौंदर्यीकरण व फुटपाथ बनेगा. यह निर्णय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिया गया. संचालन पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे ने किया. सड़क सुरक्षा के उपायों, साइनेज, होर्डिंग, फुटपाथ, स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम,चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण, यातायात नियमों का अनुपालन, सड़क सुरक्षा में लगे जवानों को प्रशिक्षण, सड़कों के नजदीक लगे […]
हजारीबाग: डिस्ट्रिक्ट मोड़ के चारों तरफ सौंदर्यीकरण व फुटपाथ बनेगा. यह निर्णय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिया गया. संचालन पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे ने किया. सड़क सुरक्षा के उपायों, साइनेज, होर्डिंग, फुटपाथ, स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम,चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण, यातायात नियमों का अनुपालन, सड़क सुरक्षा में लगे जवानों को प्रशिक्षण, सड़कों के नजदीक लगे पेड़ों व डालियों की कटाई, डिवाइडर को लेकर चर्चा हुई. डीसी रविशंकर शुक्ला ने हजारीबाग झील परिसर व छठ घाटों की सफाई कराने का निर्देश दिया.
शहर के चौक-चौराहों पर जेब्रा क्रॉसिंग बनाने व अवरोधक लगाने का निर्देश दिया गया. डीइओ सरिता दादेल ने सभी विद्यालयों में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम चलाने तथा कक्षा आठ से 12 तक के बच्चों के लिए सड़क सुरक्षा से संबंधित विशेष कक्षाएं चलाने का निर्देश दिया. स्कूलों में प्रोजेक्टर के माध्यम से जागरूकता चलाया जायेगा.
वन विभाग को यातायात में बाधक बने सड़क के किनारे लगे पेड़ों व डालियों को चिह्नित कर तीन सप्ताह में प्रतिवेदन जमा करने का निर्देश दिया. हाइवे पेट्रोलिंग में लगे पदाधिकारी व जवानों को प्राथमिक चिकित्सा तथा दुर्घटना से बचाव संबंधी प्रशिक्षण दी जायेगी. बैठक में डीडीसी राजेश पाठक, जिला परिवहन पदाधिकारी, सिविल सर्जन, सीसीआर डीएसपी शहदेव साव, ट्रैफिक इंचार्ज मनीलाल सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




