बाइक सवार अपराधियों ने पेट्रोल पंप में बोला धावा, हथियार के बल पर तीन लाख रुपये की लूट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Oct 2017 12:50 PM (IST)
विज्ञापन

केरेडारी. हजारीबाग जिला के केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत टंडवा-हजारीबाग रोड पर पतरा चौक के पास साहा फ्यूल पंप में बाइक सवार दो अपराधियों ने धावा बोला और हथियार के बल पर लूटपाट करते हुए कैश काउंटर से लगभग तीन लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गये. घटना शनिवार की रात करीब नौ बजे की है. […]
विज्ञापन
केरेडारी. हजारीबाग जिला के केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत टंडवा-हजारीबाग रोड पर पतरा चौक के पास साहा फ्यूल पंप में बाइक सवार दो अपराधियों ने धावा बोला और हथियार के बल पर लूटपाट करते हुए कैश काउंटर से लगभग तीन लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गये. घटना शनिवार की रात करीब नौ बजे की है.
जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार दोनों अपराधी बंदूक लेकर पहुंचे थे. पंप पर पहुंचते ही अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मी को बंदूक की नोक पर कब्जे में ले लिया. उसके बाद पंप मालिक बालेश्वर साव के साथ मारपीट की. इसके बाद पंप में रखे हुए लगभग तीन लाख रुपये ले कर फरार हो गयी.
पंप कर्मियों के अनुसार लूटपाट के क्रम में अपराधियों ने सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. दोनों अपराधी नकाब पहने हुए थे और सफेद रंग की अपाची बाइक से पहुंचे थे. घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बड़कागांव की ओर भाग निकले. पंप संचालक के साथ मारपीट करने के बाद अपराधी पंप के मैनेजर शमीम का मोबाइल भी छीन ले गये. जाते-जाते अपराधियों ने पंप के कैश रूम में टीवी, कंप्यूटर आदि को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.
पुलिस कर रही है छापामारी
पेट्रोल पंप में डकैती के मामले में केरेडारी पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में छापामारी की. इस मामले में केरेडारी थाना कांड संख्या 55/17 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. केरेडारी थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले का जल्द ही खुलासा होगा. केरेडारी पुलिस सर्च अॉपरेशन चला रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




