सोहराई व कोहवर कला की विद्यार्थियों ने जानकारी ली

Published at :18 Oct 2017 1:36 PM (IST)
विज्ञापन
सोहराई व कोहवर कला की  विद्यार्थियों ने जानकारी ली

हजारीबाग: पर्यटन पर्व के अवसर पर हैरिटेज वॉक अंतर्गत संत जेवियर कॉलेज रांची के मॉस कम्यूनिकेशन के विद्यार्थियों की 30 सदस्यीय टीम मंगलवार को हजारीबाग पहुंची. विद्यार्थियों ने दीपूगढ़ा स्थित संस्कृति परिसर व चुरचू प्रखंड के ओरिया, भेलवारा व पोटमो गांव के विभिन्न घरों में ग्रामीणों द्वारा बनाये गये सोहराई व कोहवर कला पेंटिंग का […]

विज्ञापन

हजारीबाग: पर्यटन पर्व के अवसर पर हैरिटेज वॉक अंतर्गत संत जेवियर कॉलेज रांची के मॉस कम्यूनिकेशन के विद्यार्थियों की 30 सदस्यीय टीम मंगलवार को हजारीबाग पहुंची. विद्यार्थियों ने दीपूगढ़ा स्थित संस्कृति परिसर व चुरचू प्रखंड के ओरिया, भेलवारा व पोटमो गांव के विभिन्न घरों में ग्रामीणों द्वारा बनाये गये सोहराई व कोहवर कला पेंटिंग का अवलोकन किया.

उनके साथ उप-जनसंपर्क निदेशक श्री आनंद भी थे. लेखक बुलु इमाम ने हजारीबाग की लोक कलाओं की तकनीक, ऐतिहासिक एवं उनकी विशिष्टताओं से उन्हें अवगत कराया.

हेरिटेज वॉक के रिसोर्स पर्सन गुस्ताव इमाम ने दल के सदस्यों को हजारीबाग की खासियत की जानकारी दी. दल में अलका इमाम, विद्या, नमीता भगत, कुमुद मेघा, श्वेता, पूजा चक्रवर्ती, दीपशीखा, अभिमन्यु पांडेय, रवि किस्पोट्टा, दीप प्रताप, निवेदिता चटर्जी, शिखा गुप्ता, श्रुति आनंद, निखिल सिंह, गुरप्रीत सिंह, साक्षी व नेहा शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola