रजरप्पा प्रोजेक्ट स्टेडियम में डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स को लेकर एथलेटिक्स प्रतियोगिता, खेलकूद में भी पहचान बनायें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Oct 2017 1:28 PM (IST)
विज्ञापन

रजरप्पा: डीएवी पब्लिक स्कूल रजरप्पा प्रोजेक्ट स्टेडियम में डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के तहत दो दिवसीय कलस्टर लेवल एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई. मुख्य अतिथि रजरप्पा के महाप्रबंधक केएल कुंडू व विशिष्ट अतिथि डीएवी हजारीबाग जोन की निदेशिका डॉ उर्मिला सिंह थे. मुख्य अतिथि श्री कुंडू ने कहा कि डीएवी के छात्र-छात्राएं शिक्षा के साथ – साथ खेलकूद […]
विज्ञापन
रजरप्पा: डीएवी पब्लिक स्कूल रजरप्पा प्रोजेक्ट स्टेडियम में डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के तहत दो दिवसीय कलस्टर लेवल एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई. मुख्य अतिथि रजरप्पा के महाप्रबंधक केएल कुंडू व विशिष्ट अतिथि डीएवी हजारीबाग जोन की निदेशिका डॉ उर्मिला सिंह थे. मुख्य अतिथि श्री कुंडू ने कहा कि डीएवी के छात्र-छात्राएं शिक्षा के साथ – साथ खेलकूद में भी आगे हैं.
छात्रों को खेलकूद में भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनानी चाहिए. विशिष्ट अतिथि श्रीमती सिंह ने कहा कि वर्तमान में खेलकूद का महत्व काफी बढ़ गया है. प्राचार्य एचके झा ने कहा कि खेलकूद में भी करियर बनाने की संभावनाएं है. प्रतियोगिता के पहले दिन मेजबान रजरप्पा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा. दूसरे स्थान पर हजारीबाग की टीम रही. इससे पूर्व, अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर व स्वागत गीत व नृत्य से किया गया.
प्रतियोगिता में डीएवी रजरप्पा सहित डीएवी हजारीबाग, डीएवी कोडरमा, डीएवी तापीन, डीएवी घाटो, डीएवी तोपा, डीएवी भरेचनगर, डीएवी आरा कुजू, डीएवी पतरातू, डीएवी बरकाकाना, डीएवी चैनपुर, डीएवी उरीमारी, डीएवी केदला व डीएवी बचरा के लगभग 200 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए. मौके पर एसओसी शैलेंद्र कुमार, सीडी सिंह, रामवृक्ष पांडेय, एनपी यादव, किरण यादव, एमके मिश्रा, रानी जायसवाल, एसआर प्रसाद, आर प्रसाद, यूके रॉय, परमेश्वर सिंह, डी मुखोपाध्याय, डॉ आर विश्वकर्मा, मनोज कुमार, गजेंद्र कुमार, ए मनी शर्मा, पूनम प्रसाद, अंजनी पांडेय, स्नेहा, सुनैना शर्मा, रीना शाहा, पीके बेहेरा, यूपी वर्मा, संजय कुमार, मनीष कुमार, सीके मिश्रा, खालिद सरफराज, एचके सिंह, जीके मिश्रा, देव मधु शामिल थे.
खेल के परिणाम
बालक वर्ग 1500 मीटर दौड़ में प्रथम अविनाश कुमार डीएवी हजारीबाग, द्वितीय कारण कुमार भरेचनागर, तृतीय नीरज कुमार कोडरमा, बालिका वर्ग 1500 मीटर दौड़ में प्रथम निशा कुमारी रजरप्पा, द्वितीय शालिनी कुजूर हजारीबाग, तृतीय प्रियंका कुमारी कोडरमा, बालक वर्ग 200 मीटर दौड़ में प्रथम अंकित कुमार सिंह व द्वितीय अंशु सिंह भरेचनगर, तृतीय समीर बिरुली हजारीबाग, बालिका वर्ग 200 मीटर में प्रथम डी महतो हजारीबाग, द्वितीय रेणु लकड़ा हजारीबाग, मंजु रानी रजरप्पा, 400 मीटर बालक वर्ग में प्रथम सुशील कुमार हजारीबाग, द्वितीय हेमंत कुमार कोडरमा, तृतीय पंकज कुमार आरा, 400 मीटर बालिका वर्ग में प्रथम मंजु रानी रजरप्पा, द्वितीय रेणु लकड़ा हजारीबाग, तृतीय श्वाति गुप्ता बरकाकाना, 1500 मीटर बालक वर्ग में प्रथम अविनाश कुमार हजारीबाग, द्वितीय करण कुमार भरेचनगर, तृतीय नीरज कुमार कोडरमा, 1500 मीटर बालिका वर्ग में प्रथम नेहा कुमारी रजरप्पा, द्वितीय शालिनी कुजूर हजारीबाग, तृतीय प्रियंका कुमारी कोडरमा, बालक वर्ग डिस्कस थ्रो में प्रथम रीशु आनंद हजारीबाग, द्वितीय सुमित कुमार घाटो, तृतीय सूरज कुमार रजरप्पा, बालिका वर्ग डिस्कस थ्रो में प्रथम तनु कुमारी रजरप्पा, द्वितीय वर्षा रानी हजारीबाग, तृतीय रोशनी कुमारी घाटो, बालक वर्ग लंबी कूद में प्रथम अंकित सिंह भरेचनगर, द्वितीय मेहुल कुमार घाटो, तृतीय निरंजन कुमार चौधरी केदला, बालिका वर्ग लंबी कूद में प्रथम प्रियंका कुमारी कोडरमा, द्वितीय प्रतिमा कुमारी घाटो, तृतीय अनामिका पटेल रजरप्पा, बालिका वर्ग ट्रिपल जंप में प्रथम निशा कुमारी रजरप्पा, द्वितीय शिवानी कुमारी रजरप्पा, तृतीय मुस्कान कुमारी हजारीबाग विजेता बने. विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व मेडल पहना कर सम्मानित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




