चित्रगुप्त पूजा को लेकर चित्रांशों की हुई बैठक

हजारीबाग: भगवान चित्रगुप्त की पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर छठ तालाब स्थित चित्रगुप्त मंदिर परिसर में बैठक हुई. इसमें 21 अक्तूबर को भगवान चित्रगुप्त की पूजा करने का निर्णय लिया गया. साथ ही कहा गया कि सभी चित्रांश भगवान चित्रगुप्त के समक्ष कलम,दवात एक साथ लेकर बैठ कर पूजा करेंगे. पूजा को सफल बनाने […]
हजारीबाग: भगवान चित्रगुप्त की पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर छठ तालाब स्थित चित्रगुप्त मंदिर परिसर में बैठक हुई. इसमें 21 अक्तूबर को भगवान चित्रगुप्त की पूजा करने का निर्णय लिया गया. साथ ही कहा गया कि सभी चित्रांश भगवान चित्रगुप्त के समक्ष कलम,दवात एक साथ लेकर बैठ कर पूजा करेंगे. पूजा को सफल बनाने के लिए एक कमेटी का गठन हुआ.
इसमें अध्यक्ष शशिशंकर प्रसाद उर्फ गोपालजी, महाचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण प्रसाद,कोषाध्यक्ष अखौरी ब्रजेश सहाय को चुना गया.
सह उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिन्हा, संजय किशोर बक्सी, संजीव कुमार बॉबी, महेश कुमार सिन्हा, निशांत कुमार सिन्हा दीपू, आदित्य श्रीवास्तव आंसू,राजप्रकार अधिवक्ता, नवीन कुमार सिन्हा, अनुज कुमार सिन्हा सीटू, डॉ नीरज कुमार, आमोद कुमार सिन्हा को चुना गया है. इसके अलावा यशवंत सिन्हा, गिरिवर नंदन प्रसाद,डॉ एके सिन्हा,राकेश रंजन श्रीवास्तव समेत 25 लोगों को संरक्षक बनाया गया है. इसमें कई महासमितियों के सदस्य शामिल हुए. यह जानकारी ब्रजेश सहाय ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




