जागरण से लौट रहे चार कलाकार दुर्घटना में घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Oct 2017 1:07 PM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग: भक्ति जागरण कार्यक्रम कर लौट रहे चार लोग सड़क दुर्घटना में घायल हो गये. इनमें तीन महिला और एक पुरुष शामिल हैं. घटना शहर के कोर्रा चौक के पास दोपहर लगभग दो बजे घटी. घायलों में प्रीति कुमारी 28 वर्ष पति अमित कुमार दास, सुदामा कुमारी 26 वर्ष पति सचिन दास, आस्था कुमारी, सचिन […]
विज्ञापन
हजारीबाग: भक्ति जागरण कार्यक्रम कर लौट रहे चार लोग सड़क दुर्घटना में घायल हो गये. इनमें तीन महिला और एक पुरुष शामिल हैं. घटना शहर के कोर्रा चौक के पास दोपहर लगभग दो बजे घटी. घायलों में प्रीति कुमारी 28 वर्ष पति अमित कुमार दास, सुदामा कुमारी 26 वर्ष पति सचिन दास, आस्था कुमारी, सचिन दास केा नाम शामिल है.
घायल सुदामा ने बताया कि बोकारो थर्मल से जागरण कर कार से हजारीबाग लौट रहे थे. कोर्रा चौक के पास एक साइकिल चालक को बचाने के प्रयास में चालक ने संतुलन खो दिया. गाड़ी बिजली के खंभे से टकरा गया, इससे दुर्घटना घटी. सभी घायल चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र के सेरालकरनी गांव के रहनेवाले हैं. सभी घायलों को पीसीआर वाहन से सदर अस्पताल लाया गया, जहां इनका इलाज चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




