कार्यक्रम: आजसू पिछड़ा वर्ग महासभा ने निकाला न्याय मार्च, बोले रौशन पिछड़ों को मिले 27 प्रतिशत आरक्षण

Published at :12 Oct 2017 12:28 PM (IST)
विज्ञापन
कार्यक्रम: आजसू पिछड़ा वर्ग महासभा ने निकाला न्याय मार्च, बोले रौशन पिछड़ों को मिले 27 प्रतिशत आरक्षण

हजारीबाग: आजसू पार्टी के अखिल झारखंड पिछड़ा वर्ग महासभा की ओर से बुधवार को 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर न्याय मार्च निकाला गया. नेतृत्व मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव रौशनलाल चौधरी एवं महासभा के राज्य संयोजक सह जिलाध्यक्ष विकास राणा कर रहे थे. मार्च की शुरुआत पुराना बस स्टैंड के पास […]

विज्ञापन
हजारीबाग: आजसू पार्टी के अखिल झारखंड पिछड़ा वर्ग महासभा की ओर से बुधवार को 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर न्याय मार्च निकाला गया. नेतृत्व मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव रौशनलाल चौधरी एवं महासभा के राज्य संयोजक सह जिलाध्यक्ष विकास राणा कर रहे थे. मार्च की शुरुआत पुराना बस स्टैंड के पास स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई. न्याय मार्च बंशीलाल चौक, मालवीय मार्ग, झंडा चौक, मेन रोड होते हुए इंद्रपुरी चौक पहुंचा.
यहां सरकार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद मार्च का समापन हुआ. रौशनलाल चौधरी ने कहा कि झारखंड में पिछड़ी जाति के लोगों को 27 प्रतिशत आरक्षण नहीं मिल रहा है. आरक्षण में कटौती किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जायेगी. विकास राणा ने कहा कि झारखंड में पिछड़ी जाति की आबादी 54 प्रतिशत है, जबकि सरकार इन जातियों को सिर्फ 14 प्रतिशत आरक्षण दे रही है.

पिछड़ी जाति के युवाओं में बेरोजगारी बढ़ रही है. न्याय मार्च में केंद्रीय सचिव गुड्डू यादव, प्रदीप कुमार मेहता, राजसिंह चौहान,परमेश्वर महतो, विजय वर्मा, पंकज शाह, संदीप कुशवाहा, शमशेर आलम, लालचंद महतो, कपिल देव महतो, संतोष रजवार, विश्वनाथ महतो, भोला महतो, त्रिभुवन, द्वारिका, महादेव,प्रमोद, बैजनाथ, विवेक, घनश्याम, कामेश्वर,वीरेंद्र, लीलो महतो, सुरेश, कंचन, अजय, गोविंद, सुरेंद्र, विनोद, कौलेश्वर, मनोहर, सूरज समेत काफी संख्या में आजसू पार्टी एवं पिछड़ा वर्ग महासभा के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola