जहर खाकर महिला ने की आत्महत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Aug 2017 12:23 PM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग. मटवारी मुहल्ला स्थित किराये के मकान में रहनेवाली एक महिला गीता तिर्की ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. वह अर्जुन लिंडा की पत्नी थी और कटकमदाग थाना क्षेत्र के वेश गांव की रहनेवाली थी. इस संबंध मे कोर्रा टीओपी प्रभारी रामाशंकर मिश्रा ने कहा कि मामले की जांच चल रही है. प्रभारी ने कहा […]
विज्ञापन
हजारीबाग. मटवारी मुहल्ला स्थित किराये के मकान में रहनेवाली एक महिला गीता तिर्की ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. वह अर्जुन लिंडा की पत्नी थी और कटकमदाग थाना क्षेत्र के वेश गांव की रहनेवाली थी.
इस संबंध मे कोर्रा टीओपी प्रभारी रामाशंकर मिश्रा ने कहा कि मामले की जांच चल रही है. प्रभारी ने कहा कि महिला आरोग्यम अस्पताल में काम करती थी. उसका पति सुरक्षा प्रहरी का काम करता है. पुलिस को महिला के पति ने बताया कि रात को काम से लौटने पर देखा कि दरवाजा बंद है. जब वह अंदर गया, तो देखा उसकी पत्नी जमीन पर गिरी हुई और मुंह से झाग निकल रहा है. वह मृत पड़ी हुई थी. िसके बाद अर्जुन लिंडा ने पुलिस को जानकारी दी. कोर्रा टीओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जिसके बाद शव को सदर अस्पताल लाया गया. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




