अभिलेख व्यवस्थित रखने के निर्देश

Updated:
विज्ञापन
अभिलेख व्यवस्थित रखने के निर्देश

उपायुक्त ने सदर प्रखंड व अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन

हजारीबाग. उपायुक्त हेमंत सती ने सोमवार को सदर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पंचायतों की संख्या, हल्का एवं कार्यरत कर्मचारियों की संख्या, पंजी और अभिलेखों की जांच की. उपस्थित कर्मियों से उनके कार्य एवं दायित्वों की जानकारी ली. अंचल अधिकारी से प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में प्राप्त होने वाले प्रमुख मामलों के बारे में जानकारी प्राप्त की. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को संबंधित कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित रहें, ताकि जन समस्याओं का त्वरित निष्पादन हो सके. निरीक्षण के दौरान उन्होंने म्यूटेशन से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा की और अंचल निरीक्षक के कक्ष का भी निरीक्षण किया. उपायुक्त ने विभिन्न कक्षों में अनावश्यक कागजों के भंडारण को हटाने और अभिलेखों को सुव्यवस्थित ढंग से रखने का निर्देश दिया. प्रखंड कार्यालय में पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई, पेवर ब्लॉक निर्माण, पौधरोपण और आमजन के लिए शेड निर्माण कराने को कहा. साथ ही सभी चौकीदारों को निर्धारित वर्दी (पूर्ण ड्रेस) में ड्यूटी करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola