मृत युवती निकली कर्णपुरा कॉलेज की छात्रा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Aug 2017 12:23 PM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग. सदर अस्पताल में युवती को दो दिन पहले मौत हो गयी थी, जिसकी पहचान कर ली गयी.युवती की पहचान केरेडारी थाना क्षेत्र के पगार गांव निवासी मालती कुमारी के रूप में की गयी. वह कर्णपुरा इंटर कालेज में पढ़ती थी. बड़कागांव थाना प्रभारी अकिल अहमद ने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुट […]
विज्ञापन
हजारीबाग. सदर अस्पताल में युवती को दो दिन पहले मौत हो गयी थी, जिसकी पहचान कर ली गयी.युवती की पहचान केरेडारी थाना क्षेत्र के पगार गांव निवासी मालती कुमारी के रूप में की गयी. वह कर्णपुरा इंटर कालेज में पढ़ती थी. बड़कागांव थाना प्रभारी अकिल अहमद ने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. इसके मोबाइल का सीडीआर और कॉल डंप निकलवाया जा रहा है. इसके आधार पर मामले की जांच होगी. युवती की मां के बयान पर पुलिस जांच कर रही है. युवती की मां ने पिपरवार के एक व्यक्ति पर उसकी हत्या की अाशंका जतायी है.
क्या है मामला है: मृतका की मां ने पुलिस को बताया कि मालती अपनी मौसी के घर बडकागांव थाना क्षेत्र के पडरिया चार अगस्त को गयी थी. वह छह अगस्त को सुबह घर से निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी. ज्ञात हो कि छह अगस्त की रात को युवती बेहोशी की हालत में मिली थी. पुलिस ने युवती का इलाज बड़कागांव उप-स्वास्थ केंद्र में कराया. वहां से सदर अस्पताल में भरती कराया था. इलाज के दौरान सात अगस्त को अहले सुबह उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




