बिजली पानी की मांग सड़क पर उतरे ग्रामीण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Aug 2017 12:22 PM (IST)
विज्ञापन

चौपारण. प्रखंड में व्याप्त बिजली एवं पेयजल की समस्या को लेकर समाजसेवी डॉ रामानुज के नेतृत्व में सैकड़ों लोग शुक्रवार को सड़क पर उतर गये. इससे ब्लॉक मोड़ के पास कुछ देर के लिए जीटी रोड जाम हो गया. लोग बिजली और पानी की मांग कर रहे थे, वहीं झरखंड सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर […]
विज्ञापन
चौपारण. प्रखंड में व्याप्त बिजली एवं पेयजल की समस्या को लेकर समाजसेवी डॉ रामानुज के नेतृत्व में सैकड़ों लोग शुक्रवार को सड़क पर उतर गये. इससे ब्लॉक मोड़ के पास कुछ देर के लिए जीटी रोड जाम हो गया. लोग बिजली और पानी की मांग कर रहे थे, वहीं झरखंड सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे थे.
आक्रोशित लोगों ने इस दौरान सरकार का पुतला दहन किया. रामानुज ने कहा कि जब तक प्रखंड में पेयजल एवं बिजली की समस्या का समाधान नहीं हो जाता है, तब तक संघर्ष जारी रहेगा. मौके पर उमेश केसरी, कौशल प्रसाद सिंह, ईश्वर पासवान, टुन्नू वर्णवाल, सुनीता देवी,अशोक राणा, दानिश रज्जा व कामख्या चौरसिया सहित कई लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




