घटना: परीक्षा में फेल होने से तनाव में था अभियंता पुत्र, फांसी लगा कर की आत्महत्या

हजारीबाग: कृषि विभाग में पदस्थापित कार्यपालक अभियंता रामसेवक राकेश के पुत्र मनीष कुमार ने गुरुवार को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. वह को-अॉपरेटिव कॉलोनी का रहनेवाला था. मनीष इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष का छात्र था. बताया जाता है कि बाथरूम में लगे फाउंटेन से वह रस्सी के फंदे से झूल गया. घटना के बाद […]
मृतक के परिजनों ने पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया है. एएसआइ मनोज कुमार आर्य ने बताया कि परिजनों के अनुसार मनीष इंजीनियरिंग की फाइनल परीक्षा में सफल नहीं होने के कारण तनाव में रह रहा था.
गुरुवार को वह बाथरूम से काफी देर तक नहीं निकला. शक होने पर परिजनों ने बाथरूम का दरवाजा खोलने का प्रयास किया. जब वेंटिलेटर से देखा तो, उसका शव बाथरूम में लगे फाउंटेन में रस्सी के सहारे लटका था. इसकी जानकारी तत्काल कोर्रा टीओपी पुलिस को दी गयी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




