फसल बीमा राशि भुगतान में छले गये टंडवा के किसान

टंडवा. फसल बीमा 2015-16 के भुगतान में प्रखंड के किसानों ने विभाग पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है. किसानों ने सिमरिया को अधिक राशि भुगतान करने की बात कही है, जबकि टंडवा में विभागीय गड़बड़ी से यहां के किसानों को सही क्षतिपूर्ति राशि नहीं मिल रही है. विभागीय सूत्रों के अनुसार 2105-16 में […]
जबकि मुआवजा वितरण में अंतर देखा जा रहा हैं. बताया गया कि टंडवा में 8421 एकड़ व सिमरिया में लगभग 2100 एकड़ का बीमा किसानों ने कराया था. बाद में फर्जी बीमा की जांच में सिमरिया में लगभग छह हजार व टंडवा में लगभग 2862 एकड़ फर्जी बीमा पाया गया, जिसे छंटनी कर दिया गया. इसके बाद टंडवा व सिमरिया में 4498 रुपया प्रति एकड़ व टंडवा में 1190 रुपये प्रति एकड़ भुगतान किया जा रहा है. इससे किसानों में आक्रोश है. किसान आंदोलन के मूड में हैं. को-अॉपरेटिव बैंक सिमरिया शाखा के मैनेजर ऋषितोष मिश्रा का कहना है कि बीमा भुगतान की दर सरकार स्तर से तय होती है. इसके लिए विभाग जिम्मेवार नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




