छोटे व पारिवारिक विवादों का निष्पादन पर बोले एसपी, हर पखवाड़े थानेदार करें ग्रामीणों के साथ बैठक

हजारीबाग: जिले के सभी थानेदार पखवाड़े के एक दिन ग्रामीणों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे. बैठक में थानेदार के अलावा अंचल अधिकारी भी शामिल रहेंगे. बैठक का उद्देश्य छोटे व पारिवारिक विवादों का निष्पादन करना है. यह निर्देश एसपी अनूप बिरथरे ने गुरुवार को आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में सभी थानेदारों को दी. […]
यह निर्देश एसपी अनूप बिरथरे ने गुरुवार को आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में सभी थानेदारों को दी. 15 अगस्त को लेकर सभी थाना प्रभारियों को जिम्मेवारी सौंपी गयी है. वाहनों की जांच प्रतिदिन करने का आदेश दिया गया है. एसपी ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र विष्णुगढ़, चौपारण, कटकमसांडी, चुरचू, इचाक, टाटीझरिया, बड़कागांव, केरेडारी में एलआरपी व नक्सल विरोधी छापामारी अभियान चलाने का निर्देश दिया है.
जिले के कई थानों में काफी संख्या में मामले लंबित हैं. इन मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का आदेश एसपी ने दिया है. जेल से छुटे अपराध कर्मियों पर विशेष नजर रखने को कहा है. असामाजिक तत्वों को चिह्नित करने और गणमान्य मुहल्लेवासियों का मोबाइल नंबर लेने एवं उनसे संपर्क रखने का निर्देश दिया है. जैन पेट्रोल पंप के मालिक प्रताप जैन व प्रवाल जैन से लूट मामले का उदभेदन करनेवाले पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को पुरस्कृत किया गया.उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया गया.
बैठक में डीएसपी चंदन वत्स, डीएसपी सहदेव साव, डीके गुप्ता, बरही एसडीपीओ मनीष कुमार, इंस्पेक्टर राजीव रंजन, मुफस्सिल थाना प्रभारी सुमन कुमार, चरही थाना प्रभारी विजय केरकेट्टा, केरेडारी थाना प्रभारी अवधेश सिंह, सदर थाना के एसआइ मुकेश कुमा, टाटीझरिया थाना प्रभारी अशोक कुमार, इचाक थाना प्रभारी सुरेश राम, बडकागांव थाना प्रभारी अकील अहमद, बरही थाना प्रभारी इंस्पेकटर अवधेश सिंह, दारू थाना प्रभारी शाबीर अहमद, बडाबाजार टीपीओ प्रभारी नथुनी प्रसाद यादव, कोर्रा टीओपी प्रभारी रमाकांत मिश्रा समेत सभी थाना प्रभारी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




