पूरे शहर में बिछेगी भूमिगत केबुल

हजारीबाग: शहर में भूमिगत केबुल बिछाने का काम जल्द शुरू होगा. भूमिगत केबुल बिछाने के बाद शहर के सभी मुख्य मार्गों से व्यवस्था सुदृढ़ की जायेगी. 33 केबीए के दो और 11 केबीए के आठ फीडर भूमिगत केबुल बिछायी जायेगी. यह जानकारी झारखंड राज्य विद्युत निगम के प्रबंधक निदेशक राहुल पुरवार ने दी. श्री पुरवार […]
हजारीबाग: शहर में भूमिगत केबुल बिछाने का काम जल्द शुरू होगा. भूमिगत केबुल बिछाने के बाद शहर के सभी मुख्य मार्गों से व्यवस्था सुदृढ़ की जायेगी. 33 केबीए के दो और 11 केबीए के आठ फीडर भूमिगत केबुल बिछायी जायेगी. यह जानकारी झारखंड राज्य विद्युत निगम के प्रबंधक निदेशक राहुल पुरवार ने दी. श्री पुरवार बुधवार को सर्किट हाउस में बिजली विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में उक्त बातें कह रहे थे. उन्होंने कहा कि शहर में आइपीडीएस और आरएपीडीआरपी योजना के तहत केबुल बिछाने का काम किया जायेगा. दिसंबर 2017 तक काम पूरा कर लेना है. भूमिगत केबुल बिछने से खराब मौसम के बावजूद शहरवासियों को बिजली मिलेगी. शहर से नंगे तार को हटा कर प्लास्टिक कवर वायर लगाये जायेंगे, ताकि जानमाल की क्षति न हो.
बिजली तारों के जाल हटेंगे: प्रबंधक निदेशक ने बताया कि शहर में बिजली के खंभों पर बिजली के तारों का जाल है. उसे हटाया जायेगा. सभी पोल में एसएमबीबी बॉक्स लगेंगे. इसी के माध्यम से उपभोक्ताओं को बिजली के कनेक्शन दिये जायेंगे. शहर में 80 ट्रांसफारमर लगाने की भी तैयारी है. श्री पुरवार ने बिजली विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि एनएच सहित सभी मार्गों से अनावश्यक पोल हटायें.
शुरू होगा ऑन स्पॉट बिलिंग : राहुल पुरवार ने बताया कि अगले माह से विद्युत मित्र घर-घर जाकर ऑन स्पॉट बिलिंग शुरू करेंगे. उपभोक्ताओं को एसएमएस या ई-मेल के माध्यम से बिजली बिल की जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी. यदि उपभोक्ता चाहें, तो विद्युत मित्र के पास ही बिल का भुगतान कर सकते हैं. विभाग की ओर से सभी घरों में डीएलएमएस मीटर लगाया जायेगा. शहरी क्षेत्र में उपभोक्ताओं से मीटर का रेंट देना होगा. जबकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मीटर रेंट नहीं लगेगा.
50 एमबीए का ट्रांसफारमर लगेगा: श्री पुरवार ने बताया कि शहर व ग्रामीण क्षेत्र में बिजली संकट को दूर करने के लिए निगम डीवीसी ग्रिड में 50 एमबीए का नया ट्रांसफारमर लगायेगा. यह काम दिसंबर 2017 तक पूरा हो जायेगा. इससे शहर व ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की समस्याओं से जूझ रहे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी. डेमोटांड औद्योगिक क्षेत्र के लिए पांच अलग-अलग फीडर बनाये जायेंगे.
11 नये सब स्टेशन बनेंगे : जिले में 11 नये सब-स्टेशन बनेंगे. इनमें सिलवार कला, झरपो, पसई, डाडी, चलकुशा, विष्णुगढ़ में दो, पदमा, चुरचू, बडकागांव, शहर के विद्युत प्रमंडल परिसर में भी विद्युत सब-स्टेशन बनाने की योजना है. इसके अलावा चतरा जिला में सात नये विद्युत सब स्टेशन बनाये जायेंगे.
एपीएल परिवारों को मुफ्त कनेक्शन : प्रबंधक निदेशक ने बताया कि एपीएल परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया जायेगा. इसके लिए बेंटेक्स इलेक्ट्रिकल कंपनी को काम सौंपा गया है. इसके अलावा यह कंपनी पुराने फीडर के अपग्रेडशन करने का भी काम करेगी. मार्च 2018 तक हर घर तक बिजली पहुंचाने का काम पूरा कर लिया जायेगा. 850 गांवों तक बिजली पहुंचाने का काम एवरेस्ट कंपनी और 550 गांवों तक बिजली पहुंचाने का काम एलएनटी कंपनी को सौंपा गया है. कृषि के लिए गांव में अलग फीडर बनेगा.
डीवीसी पर निर्भरता कम करने की प्रक्रिया : श्री पुरवार ने बताया कि डीवीसी के कमांड जिलों हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, रामगढ़, धनबाद, गिरिडीह, बोकारो में डीवीसी पर विद्युत आपूर्ति की निभर्रता कम करने के लिये सरकार गंभीर है. पॉवर ग्रिड के नये सर्किट बनाने के लिए दिसंबर 2017 तक टेंडर कर लिया जायेगा. 2019 तक यह काम पूरा हो जायेगा. इस नये सर्किट के बनने से विद्युत विभाग आत्मनिर्भरता की बढ़ेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




