इचाक में राखी बंधवाने जा रहा मासूम ट्रक से कुचला, रोड जाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Aug 2017 12:08 PM (IST)
विज्ञापन

इचाक (हजारीबाग) : बहन से राखी बंधवाने जा रहे मासूम विशाल (8वर्ष) को ट्रक ने कुचल दिया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. यह घटना दोपहर ढाई बजे इचाक मोड़ के पास हुई. मृत बालक विशाल अलौजाखुर्द निवासी प्रकाश मेहता का पुत्र था . वह अपनी मां के साथ राखी बंधवाने डुमरौन गांव जा […]
विज्ञापन
इचाक (हजारीबाग) : बहन से राखी बंधवाने जा रहे मासूम विशाल (8वर्ष) को ट्रक ने कुचल दिया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. यह घटना दोपहर ढाई बजे इचाक मोड़ के पास हुई. मृत बालक विशाल अलौजाखुर्द निवासी प्रकाश मेहता का पुत्र था . वह अपनी मां के साथ राखी बंधवाने डुमरौन गांव जा रहा था. सड़क पास करने के दौरान घटना घटी. ट्रक चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया.
मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से चालक को अपने कब्जे में कर ट्रक को जब्त कर ली. इस दौरान पुलिस को लोगों के गुस्से का सामना भी करना पड़ा. लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. देखते ही देखते गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी.
बीडीओ रामगोपाल पांडेय, कांग्रेस नेता दिगंबर मेहता, आजसू नेता प्रदीप मेहता, चोहन महतो समेत अन्य लोग पहुंचे. जिला से भी पुलिस बल को बुलाया गया. काफी समझाने के बाद शाम करीब पौने पांच बजे परिजनों ने शव को उठाने दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




