शॉवेल मशीन पानी में डूबी, उत्पादन प्रभावित

Published at :21 Jul 2017 12:41 PM (IST)
विज्ञापन
शॉवेल मशीन पानी में डूबी, उत्पादन प्रभावित

रजरप्पा. सीसीएल रजरप्पा प्रोजेक्ट की सेक्शन तीन खदान में भारी बारिश होने के कारण शॉवेल मशीन पानी में डूब गयी. इससे यहां का उत्पादन कार्य प्रभावित हो गया है. मशीन के पानी में डूबने से प्रबंधन को लाखों की क्षति का अनुमान है. बताया जाता है कि बुधवार को दिन में सेक्शन तीन के ऊपर […]

विज्ञापन

रजरप्पा. सीसीएल रजरप्पा प्रोजेक्ट की सेक्शन तीन खदान में भारी बारिश होने के कारण शॉवेल मशीन पानी में डूब गयी. इससे यहां का उत्पादन कार्य प्रभावित हो गया है. मशीन के पानी में डूबने से प्रबंधन को लाखों की क्षति का अनुमान है. बताया जाता है कि बुधवार को दिन में सेक्शन तीन के ऊपर में मशीन को लगाया गया था.

बाद में इस मशीन को खदान के निचले भाग में कार्य के लिए ले जाया गया. बुधवार रात से गुरुवार दोपहर तक लगातार मूसलाधार बारिश होने से शॉवेल मशीन पानी में डूब गयी. इसकी सूचना मिलते ही सीसीएल रजरप्पा के कई वरीय अधिकारी खदान पहुंचे. पाइप लगा कर मशीन से पानी को निकाल लिया गया. यह मशीन चल पायेगी या नहीं, यह जांच के बाद ही पता चल पायेगा.

समाचार भेजे जाने तक शॉवेल मशीन चालू नहीं हो पायी थी. गाैरतलब हो कि इससे पूर्व भी इस तरह की घटना खदान में हो चुकी है. सीसीएल ने इस शॉवेल मशीन को पिछले वर्ष चाइना से मंगाया था. इसकी कीमत करोड़ों की बतायी जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola