वारदात: जमीन विवाद को लेकर आपसी रंजिश, दो युवकों को मारी गोली
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Jul 2017 10:24 AM (IST)
विज्ञापन

कटकमसांडी: हजारीबाग के रोमी गांव में सोमवार की देर रात फायरिंग में दो युवक घायल हो गये. घायल युवकों को सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को रिम्स रेफर कर दिया गया. घायल मुनाजिर खान उर्फ गुड्डू के बयान पर चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार […]
विज्ञापन
कटकमसांडी: हजारीबाग के रोमी गांव में सोमवार की देर रात फायरिंग में दो युवक घायल हो गये. घायल युवकों को सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को रिम्स रेफर कर दिया गया. घायल मुनाजिर खान उर्फ गुड्डू के बयान पर चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार सोमवार की रात करीब 10.30 बजे दोनों पेलावल में चाय पी रहे थे. इसी बीच एक दिन पूर्व दर्ज मामले की सुलह को लेकर हातिम खान व पाले खान उन्हें बुलाकर रोमी गांव के गुलमोहर कॉलोनी ले गये. वहां उक्त लोगों ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट करने लगे. दोनों जान बचा कर भागने लगे, तब अपराधियों ने पीछे से गोली चला दी. गोली मुनाजिर खान उर्फ गुड्डू की बांयीं बांह में लगी. वहीं इमरान खान के बांयी बांह और दाहिना पैर में लगी. गोली लगने के बाद दोनों युवक गिर गये. इसका बाद ग्रामीणों ने घायलों को सदर अस्पताल में भरती कराया.
बाद में घायलों की स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने दोनों को रिम्स रेफर कर दिया. घायल मुनाजिर के बयान पर कटकमसांडी थाना कांड संख्या 149/17, भादवि की धारा 323, 341, 307, 427, 34 व 27 आर्म्स एक्ट के तहत रोमी गांव के लुकमान खान उर्फ पाले खान, अकबर खान उर्फ सज्जु खान, हातिम खान व जहांगीर खान को आरोपी बनाया गया है.
पुलिस ने एक नामजद आरोपी हातिम खान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इससे पूर्व पाले उर्फ लुकमान खान की शिकायत पर रविवार को थाना कांड संख्या 148/17, धारा 307, 427, 34 व 27 आर्म्स एक्ट के तहत दो नामजद गुड्डू खान उर्फ मुनाजिर खान, इमरान खान तथा एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. घटना के बाबत पेलावल ओपी प्रभारी विजय राय ने बताया कि मामला जमीन विवाद का है. पुलिस जांच कर रही है. पुलिस के अनुसार दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










