संत जेवियर की टीम विजेता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Jul 2017 9:53 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : सहोदय सीबीएसइ अंतर विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच शुक्रवार को संत जेवियर स्कूल मैदान में खेला गया. मैच संत जेवियर स्कूल बनाम हॉलीक्रॉस स्कूल के बीच खेला गया. इसमें संत जेवियर की टीम ने हॉलीक्रॉस टीम को 2-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. विजेता एवं उप-विजेता टीम को संत जेवियर […]
विज्ञापन
हजारीबाग : सहोदय सीबीएसइ अंतर विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच शुक्रवार को संत जेवियर स्कूल मैदान में खेला गया. मैच संत जेवियर स्कूल बनाम हॉलीक्रॉस स्कूल के बीच खेला गया. इसमें संत जेवियर की टीम ने हॉलीक्रॉस टीम को 2-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया.
विजेता एवं उप-विजेता टीम को संत जेवियर के प्राचार्य फादर रौशनर खलखो एवं हॉलीक्रॉस स्कूल की शिक्षक सिस्टर किरण ने ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया. परमेश्वर गोप व उमेश कुमार रेफरी थे. मौके पर जीतेंद्र कुमार, मनोज राम, जीतेंद्र राम, सफीउल्लाह, मनन विश्वकर्मा, नरेश मुर्मू, बहादुर राम, फादर मनोज, भैया मुरारी सिन्हा समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










