आरोग्यम में अब सरकारी खर्च पर गरीबों का होगा इलाज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Jul 2017 9:52 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : हजारीबाग का पहला अस्पताल है एचजेडबी आरोग्यम. यह अस्पताल 14 जुलाई को मुख्यमंत्री गंभीर उपचार योजना से जुड़ गया. अब जिले के अलावा राज्य के अन्य जिलों के लोग गंभीर बीमारी से संबंधित इलाज यहां करा पायेंगे. बीपीएल धारकों का यहां मुफ्त इलाज होगा. झारखंड के आठ अस्पतालों को इस तरह के इलाज […]
विज्ञापन
हजारीबाग : हजारीबाग का पहला अस्पताल है एचजेडबी आरोग्यम. यह अस्पताल 14 जुलाई को मुख्यमंत्री गंभीर उपचार योजना से जुड़ गया. अब जिले के अलावा राज्य के अन्य जिलों के लोग गंभीर बीमारी से संबंधित इलाज यहां करा पायेंगे. बीपीएल धारकों का यहां मुफ्त इलाज होगा.
झारखंड के आठ अस्पतालों को इस तरह के इलाज का अधिकार सरकार से मिला है, जिसमें हजारीबाग का इकलौता अस्पताल आरोग्यम है. अस्पताल में 107 तरह की गंभीर बीमारियों का इलाज नि:शुल्क होगा. सुविधा उन मरीजों को मिलेगी, जिसका वार्षिक आय 72 हजार से नीचे है. आय से संबंधित कोई भी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के बाद अस्पताल में इलाज शुरू हो जायेगा. यह आदेश सरकार के उप-सचिव अभिषेक श्रीवास्तव ने हजारीबाग सीएस को भेजा है.
जिला के लिए गौरव की बात
एचजेडबी आरोग्यम के प्रबंध निदेशक हर्ष अजमेरा ने कहा कि अस्पताल का सूचीबद्ध होना जिलेवासियों के लिए बड़ी सौगात है. अब गरीबों को इलाज के लिए आर्थिक संकट से नहीं जूझना पड़ेगा. बीपीएल कार्ड, लाल कार्डधारियों का मुफ्त में इलाज हो पायेगा. अस्पताल में हड्डी रोग, जेनरल सर्जरी, डिलिवरी, प्लास्टिक सर्जरी, स्त्री रोग, हर्ट, डायलिसिस की मुफ्त सुविधा मिलेगी. यह अस्पताल आधुनिक उपकरणों से लैस है. वहीं विशेषज्ञ चिकित्सक भी उपलब्ध हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










