वनों को बचाना हमारी जिम्मेवारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jul 2017 9:13 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : वन प्रमंडल पूर्वी की ओर से विभावि सभागार में गुरुवार को 68वां वन महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन केंद्रीय उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा, कुलपति प्रो रमेश शरण व सीएफ संजय कुमार ने संयुक्त रूप से किया.बतौर मुख्य अतिथि जयंत सिन्हा ने कहा कि सरकार राज्य की चहुंमुखी विकास को लेकर […]
विज्ञापन
हजारीबाग : वन प्रमंडल पूर्वी की ओर से विभावि सभागार में गुरुवार को 68वां वन महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन केंद्रीय उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा, कुलपति प्रो रमेश शरण व सीएफ संजय कुमार ने संयुक्त रूप से किया.बतौर मुख्य अतिथि जयंत सिन्हा ने कहा कि सरकार राज्य की चहुंमुखी विकास को लेकर गंभीर है.
आर्थिक के साथ सामाजिक विकास जरूरी है. हमें वन एवं पर्यावरण को ठीक रखना जरूरी है. वनों की कटाई पर रोक लगे और पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने की जिम्मेवारी सरकार के साथ हमारी भी है. हजारीबाग बागों का शहर हुआ करता था. इसे पुराने दिनों में ले जाने की जरूरत है. वीसी प्रो रमेश शरण ने कहा कि वृक्ष लगा कर उसकी सुरक्षा जरूरी है. विभाग पौध लगाने की संख्या से ज्यादा वृक्षों को बचाने की भी जरूरत है. उन्होंने कहा कि विवि परिसर को तीन वर्षों के अंदर ग्रीन एवं क्लीन बनाना है.
उन्होंने सभी एनएसएस सदस्यों से एक-एक पौधों को को गोद लेने की अपील की. सभा को आरसीसीएफ संजीव कुमार, प्रतिकुलपति कुनुल कंडीर ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम के दौरान विवि परिसर में पौधारोपण किया गया. कार्यक्रम का संचालन डॉ सुकल्याण मोइत्रा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सीएफ संजय कुमार ने किया. मौके पर वन संरक्षक राजीव रंजन, वन प्रमंडल दिलीप कुमार यादव, डीएफओ केएम प्रसाद, वन प्रमंडल पदाधिकारी सुशील सोरेन समेत कई पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










