झुमरा के लोगों को पाइप लाइन से मिलेगा पानी

Published at :14 Jul 2017 9:13 AM (IST)
विज्ञापन
झुमरा के लोगों को पाइप लाइन से मिलेगा पानी

दारू : दारू के झुमरा में पाइपलाइन से पेयजल आपूर्ति बहाल करने के मुद्दे को लेकर गुरुवार को सदर विधायक मनीष जायसवाल पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी और प्रधान सचिव अमरेंद्र प्रताप सिंह से मिले. विधायक श्री जायसवाल ने बताया की दारू प्रखंड के झुमरा एवं निकटवर्ती कई गांवों में पेयजल की समस्या है. […]

विज्ञापन
दारू : दारू के झुमरा में पाइपलाइन से पेयजल आपूर्ति बहाल करने के मुद्दे को लेकर गुरुवार को सदर विधायक मनीष जायसवाल पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी और प्रधान सचिव अमरेंद्र प्रताप सिंह से मिले.
विधायक श्री जायसवाल ने बताया की दारू प्रखंड के झुमरा एवं निकटवर्ती कई गांवों में पेयजल की समस्या है. इसके लिए विभागीय मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी से विगत 23 दिसंबर-2016 को पत्र के माध्यम से विधायक ने विशेष पाइप लाइन बनाने का आग्रह किया था. विधायक ने कहा कि सेवाने नदी से पाइपलाइन को जोड़ कर दारू प्रखंड के झुमरा विभाग द्वारा सेवाने नदी के जलश्रोत से पाइपलाइन जलापूर्ति के लिए डीपीआर बनायी गयी. इसकी प्राक्कलित राशि 8,10,72,600 रुपये है. बताया कि यह योजना अंतिम चरण में है. जल्द ही विभाग द्वारा टेंडर कराने का बाद कार्य शुरू कराया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola