मुहल्ले के लोग 10 दिन से परेशान

हजारीबाग के नगर निगम वार्ड संख्या 31 का आदर्श नगर पिछले 10 दिनों से पानी में डूबा हुआ है. सर्वे नाला को भर कर अतिक्रमण किये जाने के कारण पानी की निकासी बंद है. जिससे कॉलोनी के रास्ते में पानी भर गया है, जिससे मुहल्ले के लोग परेशान हैं. खास कर एसएन सिंह के घर […]
हजारीबाग के नगर निगम वार्ड संख्या 31 का आदर्श नगर पिछले 10 दिनों से पानी में डूबा हुआ है. सर्वे नाला को भर कर अतिक्रमण किये जाने के कारण पानी की निकासी बंद है. जिससे कॉलोनी के रास्ते में पानी भर गया है, जिससे मुहल्ले के लोग परेशान हैं. खास कर एसएन सिंह के घर के सामने रास्ता में पानी भरा है. लोगों का आना-जाना मुश्किल है. कई घरों में पानी घुस गया है. इस संबंध में वार्ड पार्षद मुरमय चाकी, मूलवासी वीरेंद्र सिंह, मनीष कुमार, सुनील पांडेय, शंभु सिंह, आरपी सिंह, विवेक कुमार,अनिल साव आदि ने जिला प्रशासन से पानी खुलवाने की गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










