रोटरी वैली के पदाधिकारियों ने ली शपथ

Published at :13 Jul 2017 9:34 AM (IST)
विज्ञापन
रोटरी वैली के पदाधिकारियों ने ली शपथ

हजारीबाग : रोटरी हजारीबाग वैली के नये पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह होटल सनराइज इन में हुआ. मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष जायसवाल उपस्थित थे, जबकि विशिष्ट अतिथि रिटायर्ड आइजी दीपक वर्मा, डीटीओ शब्बीर अहम्मद, डिप्टी कलेक्टर कुमुद रंजन झा, डॉ हीरालाल साहा, विभावि के डॉ एमके सिंह एवं डॉ शैलेश शर्मा, होलीक्रॉस की सिस्टर […]

विज्ञापन
हजारीबाग : रोटरी हजारीबाग वैली के नये पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह होटल सनराइज इन में हुआ. मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष जायसवाल उपस्थित थे, जबकि विशिष्ट अतिथि रिटायर्ड आइजी दीपक वर्मा, डीटीओ शब्बीर अहम्मद, डिप्टी कलेक्टर कुमुद रंजन झा, डॉ हीरालाल साहा, विभावि के डॉ एमके सिंह एवं डॉ शैलेश शर्मा, होलीक्रॉस की सिस्टर रोसिली, डॉ रजत चक्रवर्ती, शशिभूषण प्रसाद, दुर्गा प्रसाद अग्रवाल थे.
रोटरी बिहार एवं झारखंड के डीजी विवेक कुमार ने कहा कि रोटरी विश्व की सबसे बड़ी एवं सबसे प्राचीनतम स्वयंसेवी संस्था है. माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के संस्थापक बिल गेट्स एवं उनकी पत्नी सामाजिक सेवा में किये जानेवाले व्यय का 50 प्रतिशत राशि रोटरी क्लब को प्रदान करते हैं.
भारत में रोटरी को टाटा, बिड़ला कंपनी का सहयोग मिलता है. विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि रोटरी का सदस्य होने पर उन्हें गर्व है. वह रोटरी को सहायता प्रदान करते रहेंगे. नये अध्यक्ष जय दुर्गा पाठक एवं सचिव ऋषि राज जैन, उपाध्यक्ष जेपी जैन ने संकल्प लिया कि 2017-18 में रोटरी द्वारा किये जानेवाले सामाजिक कार्यो में वे समर्पित भूमिका अदा करेंगे. रोटरी द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप, स्वच्छता अभियान, दिव्यांग बच्चों के स्कूलों में फल एवं बिस्किट वितरण, सरस्वती विद्या मंदिर राम नगर में पेय जल एवं हैंडपंप की व्यवस्था की गयी है. 13 अगस्त को रोटरी रन फोर पीस का आयोजन करेगा.
इस अवसर पर रोटरी में नये सदस्य सुबोध जैन, स्वेता जैन, अनिता जैन, राजेश जैन, पूजा पाठक, मो शाहबाज, नीरज भंडारी, ज्योति भूषण को डीजी विवेक कुमार ने पिन लगाकर क्लब की सदस्यता प्रदान की. संत जेवियर्स स्कूल में रोटरी इंटरैक्ट क्लब का गठन हुआ.
इसमें अध्यक्ष मोहिनी राधा, उपाध्यक्ष अनुपम, सचिव वरिष्ठ सहाय, संयुक्त सचिव रितु राज एवं कोषाध्यक्ष निष्ठा सिन्हा को बनाया गया है. कार्यक्रम का संचालन रोटरी के पूर्व अध्यक्ष राधा मोहन प्रसाद ने किया. धन्यवाद ज्ञापन डॉ जमील ने किया. कार्यक्रम में रोटरी के सदस्य सीए धीरज जैन, कृष्णा गुप्ता, सुनील अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, सूरज दीक्षित, अभिजीत, मनोज सिन्हा, राजेश जैन मौजूद थे. इस अवसर पर रोटरी की पत्रिका का विमोचन किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola