आजसू छात्र संघ ने चलाया जन की बात कार्यक्रम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Jul 2017 12:07 PM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : मार्खम महाविद्यालय में आजसू छात्र संघ के विभावी प्रभारी डब्ल्यू महतो ने जन की बात कार्यक्रम चलाया. विभावि प्रभारी डब्ल्यू महतो ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास तक जन की बात पोस्टकार्ड के माध्यम से पहुंचायी जायेगी. हजारीबाग से करीब 60 हजार से जायदा छात्र-छात्राएं स्थानीय नीति में संशोधन के लिए मुख्यमंत्री को […]
विज्ञापन
हजारीबाग : मार्खम महाविद्यालय में आजसू छात्र संघ के विभावी प्रभारी डब्ल्यू महतो ने जन की बात कार्यक्रम चलाया. विभावि प्रभारी डब्ल्यू महतो ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास तक जन की बात पोस्टकार्ड के माध्यम से पहुंचायी जायेगी. हजारीबाग से करीब 60 हजार से जायदा छात्र-छात्राएं स्थानीय नीति में संशोधन के लिए मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड के माध्यम से संदेश पहुंचायेंगे. स्थानीय नीति में संशोधन नहीं होने के चलते युवाओं में रोष है.
मार्खम महाविद्यालय में आजसू छात्र संघ कमेटी गठित हुआ. अध्यक्षता उत्तम विवान व संचालन अक्षय कुमार ने किया. कमेटी में अध्यक्ष रवि कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष विकास कुमार, उपाध्यक्ष सत्यम पांडेय, वरीय उपाध्यक्ष रमेश कुमार, सचिव बंसत कुमार, महासचिव प्रतीम कुमार, सह-सचिव शिवम पांडेय, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार, सह-कोषाध्यक्ष गंगाधर कुमार को बनाया गया. धन्यवाद ज्ञापन एकलव्य कुमार ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










