कृषि व पशुपालन योजनाओं की समीक्षा, शत-प्रतिशत प्रगति का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
कृषि व पशुपालन योजनाओं की समीक्षा, शत-प्रतिशत प्रगति का निर्देश

समाहरणालय सभाकक्ष में बुधवार को कृषि, पशुपालन एवं गव्य विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी

विज्ञापन

हजारीबाग. समाहरणालय सभाकक्ष में बुधवार को कृषि, पशुपालन एवं गव्य विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता उपविकास आयुक्त रिया सिंह ने की. उन्होंने विभागवार योजनाओं की प्रगति, व्यय स्थिति एवं लक्ष्य प्राप्ति की विस्तार से समीक्षा की. बैठक में बिरसा फसल विस्तार योजना, कृषि मेला मद में आवंटन एवं खर्च, कृषक प्रयोगशाला, एग्रीक्लीनिक, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, पीडीएमसी, किसान समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, गाय योजना, वर्मी कंपोस्ट तथा मिल्किंग मशीन योजना की अद्यतन स्थिति पर चर्चा की गयी. उपविकास आयुक्त ने बिरसा फसल विस्तार योजना एवं कृषक प्रयोगशाला की फील्ड रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. गव्य विकास योजना के अंतर्गत अधिकाधिक आवेदन सृजित करने तथा गाय योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया. पशुपालन पदाधिकारी को बैंक संबंधी मामलों के निष्पादन हेतु एलडीएम से समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं की शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया. बैठक में विभागीय पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola