तालाब में डूबने से युवक की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 May 2026 9:59 PM
विज्ञापन
तालाब में डूबने से युवक की मौत
विज्ञापन
घाघरा. थाना क्षेत्र के शिवराजपुर निवासी 26 वर्षीय ईश्वर उरांव की मौत गांव के ही तालाब में डूबने से हो गयी है. घटना की सूचना पर घाघरा पुलिस घटनास्थल पहुंच शव को तालाब से निकलने में जुट गयी है. समाचार लिखे जाने तक शव को तालाब से नहीं निकाला जा सका था. गांव के लोग कई पारंपरिक जुगाड़ के साथ तालाब से शव को निकालने में लगे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि ईश्वर नशे में था और तालाब में नहाने के लिए गया था. जब वह तालाब में नहा रहा था, तब उसके पिता मुंशी उरांव भैंस चरा कर वापस घर लौट रहे थे. जैसे ही वह तालाब के पास पहुंचे और अचानक आंधी तूफान और पानी आने लगा. ईश्वर नशे की हालत में था और वह नहाते नहाते तालाब के बीचों-बीच चला गया और वह वापस नहीं आ सका. इसके पिता ने उसे तालाब में डूबते हुए देखा फिर भी वह कुछ नहीं कर सका. क्योंकि तालाब में बहुत ज्यादा पानी है और उस जगह पर कोई भी नहीं था. थानेदार मोहन कुमार सिंह ने कहा कि शव को निकालने का प्रयास किया जा रहा है. एनडीआरएफ की टीम को भी सूचित कर दी गयी है. तब तक ग्रामीण स्तर पर निकालने का प्रयास जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










