कुएं में डूबने से युवक की मौत

Updated at : 11 Mar 2026 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
कुएं में डूबने से युवक की मौत

कुएं में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन

बसिया. थाना क्षेत्र के कलिगा गांव निवासी अमित सुरीन (30) की कुआं में डूबने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार दोपहर की है. अमित अपने घर के समीप स्थित कुआं से बाड़ी में पानी पटवन कर रहा था, तभी अचानक वह कुआं में गिर गया. घटना के लगभग आधे घंटे बाद किसी की नजर पड़ी और उसे कुआं से निकाल कर आनन-फानन में रेफरल अस्पताल बसिया लाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर बसिया पुलिस ने रेफरल अस्पताल बसिया पहुंच कर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

इमली पेड़ से गिर कर युवक की मौत

बसिया. थाना क्षेत्र के डोलंगसेरा गांव में इमली के पेड़ से गिर कर तिनतुस टेटे (38) की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार तिनतुस टेटे इमली के पेड़ में चढ़ कर इमली तोड़ रहा था, तभी डाली टूट गयी. डाली टूटने से वह ऊपर गिरा और पेड़ की ही नीचे की डाली में लटक गया. घटना में उसे गंभीर चोट लगी और वह पेड़ पर ही पड़े-पड़े बेहोश हो गया. घटना के बाद उसे पेड़ से नीचे उतार कर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बसिया लाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते बसिया पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola