युवक ने कीटनाशक खाकर की आत्महत्या
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

युवक ने कीटनाशक खाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
गुमला. सदर थाना क्षेत्र के मारवा गांव निवासी 37 वर्षीय करमचंद साहू की मौत कीटनाशक का सेवन करने से हो गयी. जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम घर पर कोई मौजूद नहीं था. इस दौरान करमचंद साहू ने कीटनाशक का सेवन कर लिया. शाम को हालत बिगड़ने पर परिजनों ने आनन-फानन में निजी वाहन से रात करीब 8.30 बजे उन्हें सदर अस्पताल गुमला लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद चिकित्सक डॉ श्वेता कुमारी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. फिलहाल कीटनाशक सेवन के कारणों का पता नहीं चल पाया है. मौत होने की जानकारी मिलते परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
निःशुल्क चिकित्सा शिविर आज
बसिया. सरस्वती शिशु मंदिर कुम्हारी, हाफू बाजारटांड़ व पोकटा पंचायत भवन में 27 फरवरी को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है. शिविर में 60 डॉक्टरों की टीम द्वारा लोगों का चिकित्सीय जांच कर निशुल्क दवा का दिया जायेगा. तीनों शिविरों में छह-छह महिला डॉक्टरों समेत 20-20 डॉक्टर जांच करेंगे. यह जानकारी सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य सीताराम साहू ने दी.अज्ञात महिला का शव बरामद
पालकोट. थाना क्षेत्र के पंडरापानी गांव के समीप 55 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है. शव महुआ पेड़ के नीचे पड़ा था. शव के पास एक थैला भी बरामद हुआ है, जिसमें चावल व कुछ कपड़े थे. ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पालकोट पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस मामले की जांच व शव की पहचान करने में जुटी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










